
तो इतनी खतरनाक होती है नकली शराब, सामने आये चौंकाने वाले राज
कन्नौज. यूपी के कई जिलों में जहरीली शराब की सप्लाई करने वाला पुलिस के हत्थे उस समय चढ़ा जब पुलिस ने सौरिख क्षेत्र से एक युवक के कब्जे से 45 लीटर बेहद खतरनाक केमिकल सहित 70 लीटर अपमिश्रित शराब, भारी मात्रा में खाली क्वार्टर, ढक्कन, एक सफेद आल्टो कार संख्या यूपी 78 ईडी 8898 बरामद की। कानपुर के सचेंडी में गत माह हुई शराब से मौतों के मामले में भी एक आरोपी सौरिख इलाके का बताया जा रहा है। जिस कारण पुलिस इसे बड़े पैमाने पर चल रहे गोरखधंधे के रूप में देख रही है और पकड़े गए आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
छापा मारकर किया गिरफ्तार
घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक केशवचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम हरिभानपुर में रावेन्द्र उर्फ रवि चैहान द्वारा खतरनाक केमीकल से अवैध शराब बनाने का की सूचना पर शुक्रवार 15 जून 2018 को तड़के करीब 3 बजे पुलिस टीम ने उपरोक्त रावेन्द्र के घर छापा मारकर अवैध तरीके से शराब बनाते गिरफ्तार कर लिया। रावेन्द्र ने पुलिस को बताया कि उसके साथ सत्यवीर पुत्र गिरवर सिंह निवासी ईजलपुर थाना सौरिख व अनिल पुत्र जाहर सिंह निवासी टडा रायपुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज अवैध शराब बनाने का कार्य करते हैं।
थोडी सी मात्रा ले सकती है जान
अपर पुलिस अधीक्षक केशवचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि बरामद हुए केमिकल की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया केमिकल काफी खतरनाक लग रहा है। इससे हजारों लीटर शराब तैयार की जा सकती है। इसकी थोड़ी की मात्रा का सेवन करने से किसी की भी जान जा सकती है।
तो इतनी खतरनाक है शराब
अवैध शराब निर्माण करने वाले युवक के कब्जे से बरामद केमिकल की हकीकत तो जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी, लेकिन यह तय है कि यदि कोई इस शराब का अधिक मात्रा में सेवन कर लेता है तो उसकी जान भी जा सकती है। यदि जान बच गई तो वह अंधा जरूर हो जाएगा यानी उसकी आंखों की रोशनी जा सकती है इसके अलावा उसका मानसिक संतुलन बिगड़ने यानी पागल होने और ब्रेन हेमरेज होने की प्रबल संभावना रहती है।
Updated on:
16 Jun 2018 02:04 pm
Published on:
16 Jun 2018 01:11 pm

बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
