16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी अभी भी बचकानी हरकतें करते रहते हैं-स्वामी प्रसाद मौर्य

शरिया कोर्ट पर भी बोला हमला।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 23 Jul 2018, 3:49 PM IST

 Swami Prasad Maurya

राहुल गांधी अभी भी बचकानी हरकतें करते रहते हैं-स्वामी प्रसाद मौर्य

कन्नौज. कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और शरिया अदालत पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी अभी भी बहुत बचकानी हरकतें करते रहते हैं और अभी भी राष्ट्रीय नेतृत्व लायक वह अपने को तैयार नहीं कर पाए। वहीं उन्होंने यहां खुली शरिया अदालत पर भी जमकर निशाना साधा। मौर्य यहां भाजपा सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देने के तहत आए थे। उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया।
शरिया कोर्ट पर कही बड़ी बात
कनौज के छिबरामऊ पहुंचे योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के कार्यक्रम में पहुँचने। उन्होंने यहां पर शरिया अदालत खुलने पर कहा कि सभी धर्मों का अपना अनदरूनी कानूनी और नियम होता है, लेकिन अदालत के नाम पर डिस्ट्रिक कोर्ट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट है। इसके शिवाय आम लोगों के लिए कोई कोर्ट नहीं है और कोई भी नियम कानून किसी धर्म विशेष के लिए हो सकता है, लेकिन आम लोगों के लिए न्यायपालिका के रूप में संविधान द्वारा स्थापित जो विधि व्यवस्था है उसमें जिला न्याय पालिका, माननीय उच्च न्याय पालिका, और माननीय सर्वोच्च न्यायपालिका इसके अतिरिक्त कोई और नहीं है। उन्होंने आप पर किसी पर जबरियन अपील नहीं की है, उन्होंने कहा कि कोई चाहे तो कोई चाहेगा ही क्यों, जब वह इस्लाम धर्म के लोग अपनी ही महिलाओं को इन्साफ नहीं दिला पा रहे हैं तो दूसरों को इन्साफ कैसे दिला पाएंगे। अपने आप में उनके शरिया अदालत पर सवालिया निशान उठ रहा है।

राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

कांग्रेस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने पर उन्होंने कहा कि यह राजनैतिक पार्टियों का अपना अधिकार है। उसका वह सद्पयोग करते हैं या दुरूपयोग करते हैं, यह उनकी मानसिकता पर निर्भर करता है, लेकिन इसी बहाने राहुल गांधी जो पार्लियामेन्ट में कभी दिखाई नहीं देते हैं। इस अविश्वास प्रस्ताव के बहाने पहली बार वह अपने बोलने की भड़ास निकाले और बोल करके जिस तरह से उन्होंने नाटक दिखाया सदन के अन्दर।

बोलने के ठीक बाद प्रधानमंत्री जी के गले में जाकर लिपट गए और उन्होंने प्रधानमन्त्री जी का आशीर्वाद मांगा। प्रधानमंत्री उनकी पीठ थपथपाये और उसके बाद वहां से चलकर उन्होंने अपनी आंख मारते हुए इस सारे घटनाक्रम को हास्यास्प्रद स्थिति में ला करके खड़ा कर दिया। इससे यह मालूम होता है कि राहुल गांधी जी अभी भी बहुत बचकानी हरकतें करते रहते हैं और अभी भी राष्ट्रीय नेतृत्व लायक वह अपने को तैयार नहीं कर पाए।