16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ-अगरा एक्सप्रेस-वे पर फिर हादसा, एक की मौत, 11 घायल

आजमगढ़ से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर।  
2 min read
Google source verification
Roadways bus collide with

लखनऊ-अगरा एक्सप्रेस-वे पर फिर हादसा, एक की मौत, 11 घायल

कन्नौज. लखनऊ-आगरा एक्स्प्रेस-वे पर आए दिन घटनाएं होना आम बात हो गई है। कुछ दिन पहले ही एक कालेज के स्टूडेंट्स को ले जा रही बस के खराब हो जाने पर बस से उतर कर कुछ छात्र रोड पर साइड में टहल रहे थे कि इसी दौरान रोडवेज की एक बस उनको रौंदते हुए निकल गई थी। इस घटना में छह छात्रों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। वहीं शुक्रवार की सुबह इस हाइवे पर एक बड़ा हादसा हो गया।

आजमगढ़ से दिल्ली जा रही रोजवेज की बस एक्स्प्रेस-वे पर खराब खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे बस में सवार अंबेडकरनगर निवासी युवक की मौत हो गई और 11 अन्य यात्री घायल हो गए। इस हादसे में अकबरपुर जिला अंबेडकर नगर निवासी इंद्रेश मौर्य पुत्र कमलापति की मौत हो गई। सूचना पर तत्काल यूपी 100 सहित इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा सौरिख इलाके मे मिश्राबाद गांव के पास हुुआ। बताया जा रहा है कि लखनऊ के बेल्थरा रोड डिपो की बस आजमगढ़ से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी कि इसी दौरान सौरिख थाना क्षेत्र के मिश्राबाद गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर एक खराब ट्रक खड़ा था, बस की स्पीड तेज भी और ड्राइवर उसको कंट्रोल नहीं कर पाया और तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुस गई। इस हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हादसे में एक दर्जन यात्री घायल हो गए। इस हादसे में अकबरपुर जिला अंबेडकर नगर निवासी इंद्रेश मौर्य पुत्र कमलापति की मौत हो गई। सूचना पर तत्काल यूपी 100 सहित इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

ये हुए घायल
-रंजीत कुमार (45) पुत्र सारदा जिला मऊ
-निलेश यादव (15) पुत्र मंगल जिला मऊ जिला मऊ
-सपना (20) पुत्री रामवचन शास्त्रीनगर दिल्ली
-नायक रिंकू (38) पुत्र वेदनाथ जिला आजमगढ़
-नीलू मौर्या (26) पत्नी मृतक इंद्रेस मौर्या जिला अंबेडकर नगर
-देवकांत यादव (20) पुत्र पुष्पराज जिला अंबेडकरनगर
-सुनील कुमार विश्कर्मा (28) पुत्र प्रवंत शर्मा जिला मऊ
-श्रवण कुमार (35) पुत्र राजेन्द्र शर्मा जिला नोएडा
-माला पुत्री (10) मंगल सिंह जिला मऊ
-रजत कुमार (25) पुत्र विजय जिला मऊ
-रंजीत कुमार (32) पुत्र रामअबध जिला बलिया