26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा में साजिश करने वाले लोगों की वजह से भाजपा हुई मजबूत: शिवपाल सिंह यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने एक बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी में साजिशकर्ताओं की वजह से भारतीय जनता पार्टी मजबूत पार्टी बनी है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 15 Feb 2021, 11:10 AM IST

सपा में साजिश करने वाले लोगों की वजह से भाजपा हुई मजबूत: शिवपाल सिंह यादव

सपा में साजिश करने वाले लोगों की वजह से भाजपा हुई मजबूत: शिवपाल सिंह यादव

कन्नौज. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने एक बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी में साजिशकर्ताओं की वजह से भारतीय जनता पार्टी मजबूत पार्टी बनी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए शिवपाल ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा को हटाने के लिए सभी समाजवादियों को एक हो जाना चाहिए। उन्होंने 2022 में छोटे और सभी बड़े दलों से साथ मिलकर चुनाव लड़ने की अपील की।

गठबंधन के लिए तैयार प्रसपा

शिवपाल ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर कहा कि अगर सपा, प्रसपा से गठबंधन करेगी तो उनकी पार्टी इसके लिए तैयार है। इसके अलावा शिवपाल चीन पर भी हमलावर होते दिखे। उन्होंने कहा कि चीन हमेशा से धोखेबाज रहा है और उसने भारत की जमीन भी कब्जा रखी है। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) जब रक्षा मंत्री थे तब उन्होंने (नेताजी) ने चीन को ललकारा था। कहां था की युद्ध अगर होगा तो हमारी जमीन पर नहीं दुश्मन की जमीन पर होगा। हिम्मत नहीं पड़ी थी उसकी उसके बाद से चीन बराबर आगे बढ़ता चल रहा है।

ये भी पढ़ें: सेना के जवान की पीट-पीटकर हत्या, गैंगरेप के आरोप में हुआ हमला

ये भी पढ़ें:इंटरनेट पर अश्लीलता देखने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर, सर्च करते ही 1090 पर जाएगा एसएमएस, एनालिटिक्स से मिलेगी जानकारी

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग