1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मामूली सी बात पर बेटे का चढ़ा पारा, पिता पर किया जानलेवा हमला

एक मामूली सी बात पर एक पुत्र इतना हैवान हो गया कि उसने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला बोल दिया।

2 min read
Google source verification
son beaten to father crime news in kannauj

मामूली सी बात पर बेटे का चढ़ा पारा, पिता पर किया जानलेवा हमला

कन्नौज. जनपद में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक मामूली सी बात पर एक पुत्र इतना हैवान हो गया कि उसने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला बोल दिया। कलयुगी बेटे ने पिता को ईंट और पत्थरों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। जिसके बाद उसकी हालत गम्भीर हो गई। गम्भीर हालत में उसको सौ शैया चिकित्सालय भर्ती कराया गया। जहां घंटों तड़पने के बाद उसका इलाज शुरू किया गया। वहीं घायल की हालत अभी भी चिंता जनक बनी हुई है।

बेटे की करतूत से पिता पहुंचा अस्पताल

कन्नौज के छिबरामऊ के कांशीराम कालोनी निवासी बल्लू खां को उसके ही पुत्र ने इतनी सी बात पर कि उसने कपड़े फैलाने को कह दिया था, जिसको लेकर उसके पुत्र ने ईंट और पत्थर से उसको लहूलुहान कर दिया। गम्भीर हालत में उसको 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लहूलुहान पिता बल्लू खां की मानें तो उसके शराबी पुत्र ने उसको ईंट और पत्थरों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर डाला। जिसके बाद उसकी हालत गम्भीर हो गई। गम्भीर हालत में उसको सौ शैया चिकित्सालय भर्ती कराया गया जहाॅ डाक्टरों ने भी इलाज में लापरवाही बरती डाक्टर का कहना था कि जब तक मजरूमी चिट्ठी नहीं आ जाएगी, वह उसका ईलाज नहीं कर सकेंगे। जिससे वह कई घन्टों तक वह तड़पता रहा।

डॉक्टर ने दिखाई सम्बेदन हीनता

सरकार भले ही डाक्टरों को मरीजों के इलाज के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराती हो लेकिन डाक्टरों की लापरवाही का रबैया सुधरने का नाम नहीं ले रहा है यहां भी यही देखने को मिला कि लहूलुहान बल्लू खां तड़पता रहा लेकिन डाक्टर मजरूमी चिट्ठी का इन्तजार करते रहे और जब मजरूमी चिट्ठी पुलिस के पास से पहुंची तब ईलाज करना शुरू किया। इस बात को डाक्टर ने खुद ही बयां किया कि वह मजरुमी चिठ्ठी के आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।