28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन में चाय की चुस्की हुई महंगी, 7 के बजाए देने पड़ेंगे 10 रुपये

ट्रेन में अभी तक 7 रुपए में मिलने वाली डिप चाय अब 10 रुपए में मिलेगी. यह नियम 18 सितंबर से लागू भी कर दिया गया है. सिर्फ डिप चाय के दाम बढ़ाए गए हैं. नार्मल चाय पांच रुपए में ही मिलेगी. आईआरसीटीसी के पीआरओ सिद्धार्थ सिंह के मुताबिक यह नियम एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों में लागू किया गया है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 22 Sep 2018, 1:46 PM IST

kANPUR

ट्रेन में चाय की चुस्की हुई महंगी, 7 के बजाए देने पड़ेंगे 10 रुपये

कानपुर। ट्रेन में अभी तक 7 रुपए में मिलने वाली डिप चाय अब 10 रुपए में मिलेगी. यह नियम 18 सितंबर से लागू भी कर दिया गया है. सिर्फ डिप चाय के दाम बढ़ाए गए हैं. नार्मल चाय पांच रुपए में ही मिलेगी. आईआरसीटीसी के पीआरओ सिद्धार्थ सिंह के मुताबिक यह नियम एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों में लागू किया गया है. यह नियम शताब्दी व राजधानी ट्रेनों में लागू नहीं होंगे. उन्होंने बताया कि डिप चाय के दाम में वृद्धि करने के साथ उसकी क्वालिटी में भी सुधार किया जाएगा.

ऐसा है उद्देश्‍य
आईआरसीटीसी ने यात्रियों को क्वालिटी युक्त चाय मुहैया कराने के उद्देश्य से कीमत बढ़ाई है. हालांकि रेल यात्री आईआरसीटीसी के इस फैसले को सही नहीं मानते हैं. उनका कहना है कि एक साथ तीन रुपए बढ़ाने ठीक नहीं है. कुछ यात्रियों ने चाय की क्वॉलिटी पर भी ध्यान देने के लिए कहा है. कारण है कि जब तक चीज़ की क्‍वालिटी ठीक नहीं होगी, तब तक पैसे बढ़ाने का कोई फायदा ही नहीं है. भला ज्‍यादा कीमत पर लोग पानी जैसी चाय क्‍यों पिएंगे.

की जाती है ओवरचार्जिंग
ट्रेन में पहले से ही चाय व अन्य खाने पीने के सामानों में ओवरचार्जिंग की जाती है. निर्धारित रेट पर तो कोई चीज बेची नहीं जाती है. ऐसे में दाम बढ़ा देने किसी भी तरह से उचित नहीं है. ऐसे में कुछ लोगों का ये भी कहना है कि चाय के दाम में एक साथ तीन रुपए बढ़ाना कहीं से तर्कसंगत नहीं है. अगर दाम बढ़ाने भी थे तो एक या फिर दो रुपए बढ़ाने चाहिए. लोगों के अनुसार दाम बढ़ाने से पहले कोई फीडबैक नहीं लिया गया है.

वेंडर्स के बारे में है ऐसी सोच
कुछ तो यहां तक कहना है कि आईआरसीटीसी आए दिन खाने-पीने की चीजों के दाम तो बढ़ाता रहता है, लेकिन क्वॉलिटी पर कोई ध्यान नहीं देता है. वेंडर जमकर मनमानी करते हैं. ओवरचार्जिंग के बाद भी घटिया सामान बेचते हैं.