
आएगा मज़ा : शहर में पहली बार होगा नेशनल खो-खो कॉम्पटीशन
कानपुर। कानपुर शहर में पहली बार काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सार्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) नेशनल लेवल पर गर्ल्स का खो-खो कॉम्पटीशन कराने जा रहा है. 23 व 24 सितंबर को आयोजित होने वाले इस कॉम्पटीशन के विनर को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में खेलने का मौका मिलेगा. सीनियर कैटेगिरी में अंडर 19 व जूनियर लेवल पर अंडर 17 के प्लेयर्स को शिरकत करने का अवसर मिल रहा है. 22 सितंबर तक सभी टीमों के प्लेयर व मैनेजर सिटी पहुंच जाएंगे. इस कॉम्पटीशन की मेजबानी करने का अवसर शीलिंग हाउस स्कूल को मिला है. यह जानकारी एएसआईएसई के नेशनल सेक्रेट्री व हडर्ड हाई स्कूल के प्रिंसिपल केवी विंसेंट ने प्रेस कांफ्रेंस में दी.
ऐसा बताया मेजबानों ने
कॉम्पटीशन की मेजबानी करने वाली शीलिंग हाउस स्कूल की प्रिंसिपल वनिता मेहरोत्रा ने बताया कि फर्स्ट टाइम सिटी में काउंसिल के स्पोर्ट्स का कोई नेशनल कॉम्पटीशन आयोजित किया जा रहा है. कॉम्पटीशन का इनॉग्रेशन 23 सितंबर को शीलिंग हाउस स्कूल के चेयरमैन परवेज एफ रुस्तम करेंगे. समापन समारोह के चीफ गेस्ट सीआईएससीई के चैयरमैन डॉ जी(गुनाडाला) ईमैनुअल होंगे. लीग के सभी मैच नॉक आउट बेस पर खेले जाएंगे.
इनका होगा अहम योगदान
इस कॉम्पटीशन के आयोजन में एएसआईएसई के नेशनल सेकेट्री हडर्ड हाईस्कूल के प्रिंसिपल केवी विंसेंट का अहम रोल है. फाइनल मैच 24 सितंबर की सुबह 11 बजे खेला जाएगा. हडर्ड स्कूल के प्रिंसिपल केवी विंसेंट ने बताया कि कॉम्पटीशन में इंटरनेशनल प्लेयर कृष्णा यादव प्लेयर्स का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहेंगी. इसके अलावा सीआईएससीई के रीजनल कोआर्डिनेटर सुधीर जोशी व स्टेट प्रेसीडेंट माला मेहरा भी मौजूद रहेंगे.
ऐसा मिला है डाटा
प्राप्त जानकारी के अनुसार मालूम पड़ा है कि 11 रीजन के 231 खो-खो खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे. इसमें कुल 8 टीमें सीनियर कैटेगिरी में पार्टिसिपेट करेंगी. इनके अलावा 7 टीमें जूनियर कैटेगिरी में पार्टिसिपेट करेंगी. इतना ही नहीं, इसके साथ एक टीम में 12 प्लेयर्स होंगे. इसके अलावा एक मैच 7 मिनट में खेला जाएगा.
Published on:
21 Sept 2018 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
