4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छेड़छाड़ की घटना की शिकायत से गुस्साए दबंग ने दबंगई की पार कर दी हदें, कर दी ये हरकत

किशोरी के घर में घुसकर पहले युवक ने छेडछाड की। शिकायत करने पर दबंग ने सारी हदें पार कर दी। इसके बाद पुलिस ने की ये कार्यवाही।

2 min read
Google source verification
teasing

छेड़छाड़ की घटना की शिकायत से गुस्साए दबंग ने दबंगई की पार कर दी हदें, किया ये काम

कानपुर देहात-जिले के जैतापुर गांव में दबंग युवक की शर्मनाक हरकत के बाद पुलिस की लापरवाही से दबंग ने कर दिया पथराव। जिससे दो साल का मासूम घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्यवाही शुरू की। दरअसल थाना मंगलपुर क्षेत्र के जैतापुर गांव में किशोरी से छेड़छाड़ करने की शिकायत पुलिस से करने पर पुलिस ने कोई सुनवाई नही की। जिसका परिणाम ये हुआ कि गुस्साए युवक ने किशोरी के घर मे पथराव कर दिया, जिससे किशोरी की बहन का 2 साल का मासूम बच्चा घायल हो गया। छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से करने पर आरोपित ने किशोरी के घर में पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने छेड़छाड़ पाक्सो, मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।

दरअसल बताया गया कि बीते दिन जैतापुर गांव की एक किशोरी घर में अकेली थी। पड़ोस का युवक राहुल मौका पाकर उसके घर मे बदनीयती से घुस गया और किशोरी से छेड़छाड़ की थी। युवक की हरकत देख जब किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपित वहां से भाग गया था। घटना की जानकारी पर पीड़ित के पिता ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी। इधर पुलिस की कार्रवाई जांच तक सीमित रही थी। जिससे दबंग युवक के हौंसले बुलंद हो गए और शिकायत से झल्लाये आरोपित युवक ने किशोरी के घर पथराव कर दिया, जहां पत्थर लगने से किशोरी की बहन का दो वर्षीय पुत्र घायल हो गया।

परिजनों ने दोबारा फिर पथराव की घटना की सूचना पुलिस को दी। दोबारा दबंग की इस हरकत से सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपित राहुल के खिलाफ छेड़छाड़, पाक्सो, मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि घटना के बाद से आरोपित युवक मौके से फरार हो गया है। मंगलपुर थाने के इंस्पेक्टर तुलसी राम पांडेय ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पाक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपित राहुल की तलाश की जा रही है।