अखिलेश को बताई हकीकत, तब की कार्रवाई
समाजवादी पार्टी के अंदर तो पिछले डेढ़ साल से संग्राम चल रहा है, लेकिन कानपुर संगठन में बैठे नेताओं के बीच जमकर रार थी। निकाय चुनाव के वक्त फजल महमूद पुराने व जिताऊ कैंडेडेट के टिकट काटकर अपने करीबियों को साइकिल थमा रहे थे। उस वक्त फजल महमूद के साथ विधायक इरफान खेड़े थे और इन्हीं के कहने पर टिकट दिए गए। उस दौरान आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी अपने समर्थकों के साथ सपा कार्यालय में फजल महमूद से भिड़ गए थे और गुस्से में उठकर चले गए। दूसरे दिन टिकट वितरण के वक्त कार्यालय में दोनों गुट के नेता आमने-सामने आ गए और खूब हंगामा काटा। कार्यालय के बाहर आग लगा दी। मतगणना के बाद जैसे ही सपा का सूपड़ा साफ हुआ वैसे ही विधायक पूरी रिपोर्ट लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास पहुंच गए और फजल महमूद को हटाने की मांग करने लगे।