
अमृतसर में दुर्घटना के बाद सतर्क हुआ रेलवे, स्टेशन से मालगाड़ी पास होने पर भी होगा एनाउंसमेंट
कानपुर। अमृतसर में दशहरे के दिन रेलवे ट्रैक पर हुए दर्दनाक हादसे ने न सिर्फ एक तरफ पूरे देश को हिला दिया था, वहीं दूसरी ओर रेलवे को भी इस घटना से बड़ी सीख मिली है. रेलवे ने अब स्टेशन से मालगाड़ी तक के पास होने पर भी घोषणा कर यात्रियों को सतर्क करने का आदेश जारी किया है. इससे यात्रियों को समय रहते पटरी पर ट्रेन आने की जानकारी हो सके. इसके साथ ही रेलवे ने आरपीएफ को स्टेशन में ट्रैक पार करने वाले यात्रियों संग सख्ती बरतने को कहा है.
ऐसी मिली है जानकारी
आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव वर्मा ने इस बारे में बताया कि रेलवे एक्ट का उल्लंघन कर रेलवे ट्रैक पार करने वाले यात्रियों पर प्लेटफार्मों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी ऑनलाइन निगरानी की जाएगी. सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात सिपाही ऐसे यात्रियों पर नजर रखेंगे, जो दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए ट्रैक पार करते है. इसके अलावा ट्रैक किनारे बसी बस्तियों पर विशेष नजर रखी जाएगी, जहां ट्रैक किनारे रहने वाले लोग वहीं टेंट लगाकर घरेलू कार्यक्रम आयोजित कर लेते हैं.
पांच मिनट पहले होगी घोषणा
कानपुर सेंट्रल स्टेशन स्थित डिप्टी कामर्शियल अधिकारियों के मुताबिक रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार स्टेशन के लूप लाइन व मेन लाइन से माल गाड़ी के पास होने से पांच मिनट पहले एनाउंसमेंट कर यात्रियों को इसकी जानकारी देनी होगी. इससे प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री को जानकारी हो जाए कि इस ट्रैक से मालगाड़ी पास होने जा रही है.
ऐसा कहते हैं अधिकारी
इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल कहते हैं कि अमृतसर में हुई घटना को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने यह निर्णय लिया है. स्टेशन के लूप लाइन से आउट थ्रू पास होने वाली माल गाड़ी की भी जानकारी यात्रियों को एनाउंसमेंट कर दी जाएगी. इसके साथ ही आरपीएफ को रेलवे ट्रैक पार करने वाले यात्रियों पर सख्ती बरतने के आदेश भी दिए गए हैं.
Published on:
31 Oct 2018 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
