3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबा रामदेव बांटेंगे 50 हजार नौकरी, ऐसे कीजिए आवेदन, तनख्वाह भी हजारों में

यह नियुक्तियां इसी महीने होंगी। वेतन हजारों रुपए में होगा, लेकिन काबिलियत के हिसाब से। 23 से चयन और 27 के बाद ट्रेनिंग होगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 22 Jun 2018, 5:16 PM IST

baba ramdev, patanjali, sarkari naukari,  swadeshi rojgar, inter pass naukari, naukari for intermediate, job news, hindi news, news in hindi, job news in hindi

बाबा रामदेव बांटेंगे 50 हजार नौकरी, ऐसे कीजिए आवेदन, तनख्वाह भी हजारों में

कानपुर . स्वदेशी आटा, चावल, दंत मंजन और भी तमाम उत्पादों के बाद योग दिवस की संध्या पर बाबा रामदेव ने स्वदेशी रोजगार कार्यालय खोलने का इरादा बनाया है। बाबा रामदेव के स्वामित्व वाली और एफएमसीजी सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रही पतंजलि कंपनी ने देश में 50 हजार लोगों को रोजगार देने का ऐलान किया है। कंपनी के विज्ञापन में कहा गया है कि यह नियुक्तियां इसी महीने होंगी। वेतन हजारों रुपए में होगा, लेकिन काबिलियत के हिसाब से। इस खेप के बाद पतंजलि कंपनी जल्द ही अन्य नियुक्तियां भी खोलेगी। इस कंपनी में सिर्फ भारतीय मूल के लोगों को रोजगार दिया जाएगा। पतंजलि ने फिलहाल खाद्य पदार्थ यानी आटा, राइस, जूस, तेल और बिस्किट) के साथ-साथ पर्सनल केयर, होम केयर और आस्था पूजा सामग्री डिविजन में सेल्समैन की भर्ती खोली है।


23 से चयन और 27 के बाद ट्रेनिंग होगी

कंपनी के विज्ञापन में कहा गया है कि चयन 23 से 27 जून तक होगा, इसके बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा। भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख 22 जून है। प्रत्येक जिले में 40 से 50 सेल्समैन की नियुक्ति होगी। होम डिलिवरी व रेडी स्टॉक सेल के लिए 50 से 100 लोगों की आवश्यकता है। कंपनी की ओर से जारी विज्ञापन, जिसे बाबा रामदेव के ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया गया है, कहा गया है कि शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास है। एफएमसीजी सेक्टर में 1-2 साल का अनुभव रखने वाले लोगों को प्राथमिकता मिलेगी। विज्ञापन के मुताबिक, सैलरी 8000 से 15000 रुपये के बीच, शहर, कैटिगरी और योग्यता अनुसार होगी। पतंजलि ने इसके लिए हर शहर में ऑथराइज्ड कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। कंपनी की ओर कहा गया है रजिस्ट्रेशन के लिए इनसे संपर्क करें। कंपनी की ओर कहा गया है रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ अधिकृत लोगों से संपर्क किया जाए। इसके साथ ही पतंजलि कंपनी ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों से सावधान करते हुए कहा है कि किसी भी व्यक्ति को कुछ भी नगद रकम नहीं सौंपें।