30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर में नाराज प्रेमिका को मनाने के लिए प्रेमी ने किया ऐसा काम, दर्ज हो गया मुकदमा

Kanpur News: कानपुर में एक सिरफिरे युवक ने नाराज प्रेमिका को मनाने के लिए गुस्सा दिखाया। उसने प्रेमिका को फोन कर धमकी दे डाली। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 23 Apr 2023, 1:57 PM IST

Boyfriend threatens to kill girlfriend in kanpur

Kanpur News: कानपुर में एक सिरफिरे युवक ने नाराज प्रेमिका को मनाने के लिए गुस्सा दिखाया। उसने प्रेमिका को फोन कर पहले तो गाली-गलौच की। इतने से वह नहीं मानी तो आरोपी ने दिल्ली में मारी गई श्रद्घा की तरह उसके टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दे डाली। धमकी से घबराई युवती पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस ने युवती से शिकायत लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, कानपुर के रायपुरवा क्षेत्र में दूसरे वर्ग के युवक ने युवती को फोन पर बात न करने पर श्रद्धाकांड की तरह टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी है। पीडिता ने बताया कि पहले रायपुरवा निवासी कामील अब्बास से उसकी दोस्ती थी।

यह भी पढ़ें :बेंगलुरु से इलाज कराकर प्रयागराज लौट रहे यात्री की फ्लाइट में तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

उसकी हरकतों की वजह से उसने दूरियां बना ली और बातचीत बंद कर दी थी। उसने उसे बर्बाद करने की धमकी दी थी थाने में शिकायत करने पर दोनों परिवारों के बीच पुलिस ने समझौता करवा दिया था।

बातचीत और मिलने के ‌लिए दबाव बना रहा था युवक
आरोप है कि इसके बाद भी वह उसे लगातार परेशान करते हुए फोन पर बातचीत करने को और मिलने को लेकर दबाव बना रहा था। इस पर उसने उसके स्वजन से शिकायत की तो उन्होंने कामील को घर से कहीं और भेज दिया। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ गाली गलौज, छेड़छाड़ समेत धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : बलिया में फरार गैंगस्टर की पत्नी ने दिखाया जलवा, आचार संहिता की उड़ाईं धज्जियां