11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐप से खरीदो टिकट और पाओ पांच प्रतिशत की छूट

रेलवे के रिजर्वेशन टिकट काउंटर पर भी ऐप से पेमेंट करने की सुविधा शुरू हो चुकी है. अब यात्री यूपीआई 'यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस’ ऐप से अपने किराए का भुगतान कर सकते है. इस ऐप से पेमेंट करने वाले यात्रियों को बेसिक किराए में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जो अधिकतम 50 रुपए की होगी.

2 min read
Google source verification
Kanpur

ऐप से खरीदो टिकट और पाओ पांच प्रतिशत की छूट

कानपुर। रेलवे के रिजर्वेशन टिकट काउंटर पर भी ऐप से पेमेंट करने की सुविधा शुरू हो चुकी है. अब यात्री यूपीआई 'यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस’ ऐप से अपने किराए का भुगतान कर सकते है. इस ऐप से पेमेंट करने वाले यात्रियों को बेसिक किराए में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जो अधिकतम 50 रुपए की होगी. रेलवे बोर्ड की तरफ से सकुर्लर जारी कर दिया गया है. इसके आदेशानुसार कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भी पीआरएस काउंटरों में यात्री यह सुविधा ले सकते हैं.

देनी होगी जानकारी
इलाहाबाद मंडल पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि रिजर्वेशन काउंटरों पर यह सुविधा शुरू की गई है. यात्रियों को रिजर्वेशन फार्म भरने के साथ ही बुकिंग क्लर्क को ऐप से पेमेंट करने की जानकारी देनी होगी. कारण है कि क्योंकि फिलहाल रिजर्वेशन फार्म पर ऐप पेमेंट का ऑप्शन नहीं दिया गया है. ऐप से पेमेंट करने का ऑप्‍शन यात्रियों के चुनने पर यात्री के मोबाइल पर एक लिंक आएगा. इसके जरिए ऐप पेमेंट किया जा सकता है. डिस्काउंट की जानकारी के साथ यात्री को कप्यूटराइज टिकट मिलेगा.

रिफंड होगी पेमेंट
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ऐप के माध्यम से काउंटर टिकट का पेमेंट करने वाले पैसेंजर्स को किसी स्थिति में अगर टिकट कैंसिल करानी पड़ती है. ऐसे में रेलवे पेमेंट वाले ऐप में ही टिकट रिफंड की राशि वापस कर दी जाएगी. यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने पर रिफंड लेने के लिए रिजर्वेशन काउंटर तक नहीं जाना पड़ेगा.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक...
रेलवे को पेपरलेस बनाने के लिए रेलवे बोर्ड ने बीते दिनों काउंटर टिकट में एप के माध्यम से पेमेंट करने की सुविधा यात्रियों को दी थी. यात्रियों का रुझान ऐप से पेमेंट की तरफ कम होने की वजह से रेलवे ने इस योजना को बढ़ावा देने के लिए बेसिक फेयर में पांच प्रतिशत की छूट देने की योजना शुरू की है.

ऐसा कहते हैं अधिकारी
इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्‍ण बंसल कहते हैं कि रेलवे ने डिजिटल इंडिया व रेलवे को पेपर लेस बनाने के लिए काउंटर टिकट की पेमेंट ऐप से करने की सुविधा शुरु की थी. अधिक से अधिक पैसेंजर्स इस सुविधा का लाभ उठाए इसके लिए पांच प्रतिशत की छूट की सुविधा शुरु की गई है.

...........................................................................................................................................................................................................