
एचबीटीयू : जल्द डबल होंगी बीटेक की सीट्स
कानपुर। इंजीनियरिंग की फील्ड में करियर बनाने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान एचबीटीयू में अगले एकेडमिक सेशन से बीटेक की सीटें दोगुनी करने की तैयारी हो रही है. टेक्निकल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं. एकेडमिक काउंसिल की मीटिंग में इस प्रपोजल को हरी झंडी मिल चुकी है. अब जल्द ही प्रपोजल को एग्जेक्यूटिव कमेटी में पास कराने के लिए रखा जाएगा. इसको लेकर इस बात की उम्मींद जताई जा रही है कि कमेटी की ये अहम मीटिंग नवंबर के आखिरी हफ्ते या फिर दिसंबर के पहले हफ्ते में हो सकती है.
ऐसी मिली है जानकारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार एचबीटीयू में अभी बीटेक की 13 ब्रांच में छात्रों को एडमिशन दिया जाता है. इन सभी ब्रांच में करीब 478 सीट्स पर छात्रों को प्रवेश मिल रहा है. सबसे ज्यादा कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग व मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्टूडेंट्स को एडमिशन मिलता है, जबकि सबसे कम सीट्स लेदर टेक्नोलॉजी ब्रांच में हैं.
अब ऐसी है तैयारी
एचबीटीयू रजिस्ट्रार प्रो. मनोज कुमार शुक्ला ने इस बारे में बताया कि करीब एक महीने पहले एकेडमिक काउंसिल की मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें बीटेक की सभी ब्रांच की सीट को डबल करने पर सभी ने सहमति बन गई थी. अब इस प्रपोजल को एग्जेक्यूटिव काउंसिल में रखा जाएगा. न्यू एकेडमिक सेशन में बीटेक की 13 ब्रांच में बढ़ी हुई 956 सीट्स पर स्टूडेंट्स को एडमिशन मिलने की पूरी संभावना है.
ऐसा बताया वीसी ने
इस बारे में एचबीटीयू के वीसी कहते हैं कि यूनिवर्सिटी में बीटेक की सीट्स बढ़ाने पर एचओडी से काफी गहराई में जाकर विचार विमर्श किया गया है. इसको लेकर एग्जेक्यूटिव काउंसिल में प्रपोजल भी रखा जाएगा. कुल मिलाकर इस बात की संभावना जताई गई है कि अगले एकेडमिक सेशन में बढ़ी सीट्स पर स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया जाए.
Published on:
04 Nov 2018 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
