10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब शहर को नहीं मिल पाएगी एलईडी लाइटों की रोशनी, करार के बीच फंसा पेच

एक बार फिर शहर को एलईडी लाइटों की कमी के चलते अंधेरे में डूबना पड़ेगा. दरअसल शहर में 92 हजार एलईडी लाइटें लगाकर ईईएसएल कंपनी ने नया करार न होने तक हाथ खड़े कर दिए हैं.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 9 Jul 2018, 12:26 PM IST

kanpur

अब शहर को नहीं मिल पाएगी एलईडी लाइटों की रोशनी, करार के बीच फंसा पेच

कानपुर। एक बार फिर शहर को एलईडी लाइटों की कमी के चलते अंधेरे में डूबना पड़ेगा. दरअसल शहर में 92 हजार एलईडी लाइटें लगाकर ईईएसएल कंपनी ने नया करार न होने तक हाथ खड़े कर दिए हैं. इससे 25 से 30 हजार बिजली के खंभे बिना लाइटों के ठूंठ बनकर खड़े हैं. याद दिला दें कि शहर की सोडियम लाइटों को हटाकर एलईडी लाइटें लगाने के लिए नगर निगम का ईईएसएल कंपनी से करार हुआ था. पहले फेज में करार के मुताबिक ईईएसएल कंपनी को 91935 लाइटें लगानी थीं. नगर आयुक्‍त बदलने के कारण अभी तक करार नहीं हो सका है.

खबर कुछ ऐसी मिली है कि...
ऐसे में ईईएसएल कंपनी ने नई एलईडी लाइटें लगाने का काम ठप कर दिया है. वह सिर्फ लगी हुई लाइटों को ठीक करने का काम कर रहे हैं. इससे पार्षद खासे नाराज हैं. पार्षद लक्ष्‍मी कोरी और मनोज पांडे ने बताया कि उनके इलाके में बिजली के खंभे खाली पड़े हैं. ईईएसएल के सिटी कोआर्डिनेटर आदित्‍य वशिष्‍ठ ने बताया कि सर्वे के मुताबिक अभी शहर के 25 से 30 हजार लाइटों के खंभे खाली हैं. नया करार होने के बाद ही उन पर लाइटें लगाई जा सकेंगी.

चल रही हे जांच
इस बारे में लाइटिंग विभाग के कार्यवाहक अधिशासी अभियंता आरके पाल ने बताया कि ईईएसएल कंपनी ने 92 हजार लाइटें लगाने का दावा किया है. उनकी ओर से लगाई गई एक एक लाइटें जोनवार चेक कराई जा रही हैं. शुरुआती जांच में कई जगहों पर लाइट नहीं लगी मिली है. जेई से रिपोर्ट मांगी गई है. एक हफते में रिपोर्ट आ जाएगी. वेरीफिकेशन पूरा होने के बाद ही नया करार संभव होगा.

खड़ी हुई ऐसी मुसीबत
नया करार करने के लिए नगर निगम का वित्‍तीय संकट आड़े आ रहा है. नगर निगम फिलहाल 260 करोड़ रुपए के घाटे में चल रहा है. ऐसे में ईईएसएल कंपनी से नया करार करके नगर निगम अफसर मुसीबत नहीं मोल लेना चाहते हैं. वित्‍तीय संकट को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. पैसा आने पर ही नया करार हो सकेगा.