
Kanpur News: कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की एक छात्रा पेपर खराब होने की वजह से बिल्डिंग से कूद कर जान दे दी। छात्रा बीकॉम ऑनर्स फर्स्ट इयर की छात्रा थी। उसके पास से दो नोट बरामद हुए हैं जिसमें से एक माता-पिता के लिए है और दूसरा बॉयफ्रेंड के लिए। लड़की के पास से बरामद नोट को पढ़ने के बाद ऐसा लग रहा है कि वह काफी परेशान और निराश थी।
लड़की ने नोट में लिखा है, “मैं बदसूरत हूं…प्यार के लायक नहीं हूं लेकिन मैं तुम्हारे बिना जी नहीं सकुंगी।” वहीं अपने माता-पिता के लिए छात्रा ने लिखा कि वह तमाम कोशिश के बाद भी दूसरे बच्चों की तरह नहीं बन पाई। छात्रा ने बॉयफ्रेंड के लिए लिखा कि वह खुश है कि तकदीर ने उससे मिलाया, जिस तरह के दोस्त का वह हमेशा से इंतजार कर रही थी। उससे मिलने के बाद उसे समझ आया कि प्यार क्या होता है। छात्रा ने आगे लिखा कि तुम्हें मैंने ईश्वर का भेजा हुआ दूत मानकर हाथ थामा था। लेकिन तुमने भी मुझे गिराने के लिए उठाया। उसने लिखा कि तुम कभी अकेले नहीं रहोगे, मेरी आत्मा हमेशा तुम्हारे आस-पास रहेगी।
दूसरी चिट्ठी में छात्रा ने लिखा, “मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं आप दोनों पर भार बनकर रह गई। मेरे दुनिया में आने से आप लोगों को काफी कष्ट सहने पड़े, न चाहकर भी मुझे झेलना पड़ा। आई एम सॉरी... मैं दूसरे बच्चों की तरह नहीं हूं, जिसे आपने तुलना की। मैंने आपका प्यार पाने की बहुत कोशिश की, लेकिन आप की अपेक्षाएं और महत्वाकांक्षाएं हमेशा बढ़ती गईं।” इसके आगे भी उसने कई और चीजें लिखीं।
गुरुवार को अर्थशास्त्र का पेपर खराब होने की वजह से वह काफी परेशान थी। शुक्रवार को छात्रा का आखिरी पेपर था। छात्रा शुक्रवार को परीक्षा देने कॉलेज पहुंची। बताया जा रहा है कि ये हादसा 12 बजे के करीब हुआ था जब ज्यादातर बच्चे एग्जाम दे रहे थे। छात्रा समय से पहले एग्जाम देकर क्लास से बाहर निकल गई थी। कुछ देर बाद फर्स्ट फ्लोर से गिरने की आवाज आई। छात्र और शिक्षकों ने जब बाहर आकर देखा तो सब हैरान रह गए। शिक्षकों ने जल्दी से एंबुलेंस बुलाकर छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया और परिजनों को इसकी जानकारी दी। देर शाम उसे न्यूरो साइंस की बिल्डिंग की सेकंड फ्लोर में शिफ्ट कर दिया गया। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि अभी छात्रा की हालत स्थिर है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
14 Dec 2024, 1:40 PM IST
Published on:
14 Dec 2024, 1:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.