6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

41 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, AC की हवा ले रहे पवनपुत्र हनुमान

किदवई नगर स्थित हमुनान मंदिर भक्तों ने गर्मी से बचाने के लिए लगवाया एअर कंडीशन

2 min read
Google source verification
 किदवई नगर स्थित हमुनान मंदिर भक्तों ने गर्मी से बचाने के लिए लगवाया एअर कंडीशन

कानपुर। पिछले तीन दिन से तापमान में बढ़ोतरी के चलते जहां इंसान घरों के अंदर कैद है तो वहीं बेजुबान हलकान है। 41 डिग्री से ज्यादा तापमान और प्रचंड गर्मी से भगवान भी खासे परेशान है और इसी के चलते भक्तों ने उन्हें गर्म से बचाने के लिए मंदिरों में एसी और कूलर के जरिए सरत की तबिश से उन्हें बचा रहे हैं। ऐसे ही एक किदवईनगर स्थित प्राचीन हनुमानमंदिर में भक्तों ने श्रीराम भक्त बजंरगबली की मूर्ति के पास एसी लगवाई है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि गर्मी पड़ते ही भक्त अपनी श्रृद्धा के अनुसर मंदिर के अंदर एकअर कंडीशन की व्यवस्था करवाते हैं। उनके अनुरोध को हम नकार नहीं सके।
भक्तों ने खुद के पैसे लगवाए एअर कंडीशन
अपने भजन से भक्त और भगवान के बीच सेतु बना देने वाले भजन गायक विक्रम हजारा ने भी नहीं सोचा होगा कि उनका गाया भजन कानपुर के भक्तों को इतना भाव विहल कर देगा कि वे भगवान पर पंखा डुलाने की बजाय सीधे एसी की सौगात लेकर पहुॅच जाएंगे। किदवई नगर इलाके में स्थित हनुमान मन्दिर के गर्भ गृह में एअर कण्डीनशर लगावा दिया। एअर कंडीशन लगने के बाद 24 घ्ांटे हपनपुत्र प्राकृतिक हवा के साथ कलयुग के सांइटिस्टों के इजाद किए अवजार के जरिए ठंड़ी हवा का लुफ्त उठा रहे हैं। भक्त सुधीर अग्रवाल ने बताया कि जब वे अपने लिये एसी रूम तैयार करते है तो वे अपने भगवान को गर्मी में कैसे सुला सकते हैं। इसी के चलते हम सबने मिलकर श्रीरामभक्त हनुमान को गर्मी से बचाने के लिए एसी लगवाई है।
ऐतिहासिक है हनुमान मंदिर
किदवर्द नगर हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित नारायण दत्त पांडेय ने बताया कि करीब छह सौ साल पुराना मंदिर है। पहले हनुमान की प्रतिमा एक पेड़ पर टिकी थी। तत्कालीन राजा हुकुम सिंह यहां अक्सर पूजा करने आते थे। इसी दौरान कुछ भक्तों ने राजा से मंदिर निर्माण कराए जाने की मांग कर दी। राजा ने भव्य मंदिर बनवाया और यहां जो भक्त मन्नत मांगने के लिए आता है उसकी हर मुराद पूरी होती है। पुजारी ने बताया कि मोहल्ले के भक्तों ने मंदिर में एसी लगवाए जाने को कहा। पहले हमने इंकार कर दिया, पर भक्तों के अनुरोध के चलते हमें उनकी बात माननी पड़ी।
तो भगवानों को भी लगती है गर्मी
शहर में ऐसे कई मदिर है, जहां भक्त गर्मी आते ही भगवानों की प्रतिमाओं के पास एअर कंडीशन की व्यवस्था कराते हैं। सुधीर अग्रवाल ने बताते हैं कि जब इंसान है तो भगवान इस धरती पर जरूर हैं। जब हमें गर्मी गलती है तो हमारे प्रभु को भी इसका एहसास होता होगा। इसी लिए हमने उन्हें गर्मी से बचाने के लिए कलयुग का एअर कंडीशन लगवाया है। सुधीर कहते हैं कि इंसानों ने जंगल उजाड़ डाले, जिसके कारण शुद्ध हवा इंसानों के साथ ही भगवानों को नहीं मिलती। प्राकृतिक के साथ हम इंसानों ने खिलवाड़ किया और सजा भगवान उठा रहे हैं। बीस साल पहले कानपुर हर-भरा हुआ करता था और हमसब लोग दोपहर में मंदिर में आकर चर्चा किया करते थे, लेकिन दोपहर के ग्यारह बजते-बजते भीषण गर्मी और लू चलने के चलते हमें घरों में रहने को विवश होना पड़ता हे।