आज शनिवार को हैलट अस्पताल, उर्सला अस्पताल, ग्वालटोली, किदवईनगर, हरजिंदर नगर, कैंट, चाचा नेहरू, अनवरगंज, हुमायूंबाग, सर्वोदयनगर और नेहरू नगर अस्पताल में टीके लगेंगे। साथ ही सरसौल, बिधनू, कल्याणपुर और चौबेपुर सीएचसी में भी कोरोना टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर निदेशक ने बताया कि 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को पहले की तरह शनिवार को भी टीके लगेंगे। उनके वैक्सीनेशन का कोटा अलग है।