27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कारोबारी की हिम्मत और पुलिस का गुडवर्क

एक कारोबारी की हिम्मत और हौंसले की बदौलत पुलिस ने फाइनली एक बड़ा गुडवर्क कर डाला. श्यामनगर में किराना कारोबारी सुमित प्रकाश पांडेय से साढ़े चार लाख रुपए की लूट करने वाले चार लुटेरों को पुलिस ने दबोच लिया.

2 min read
Google source verification
Kanpur

कारोबारी की हिम्मत और पुलिस का गुडवर्क

कानपुर। एक कारोबारी की हिम्मत और हौंसले की बदौलत पुलिस ने फाइनली एक बड़ा गुडवर्क कर डाला. श्यामनगर में किराना कारोबारी सुमित प्रकाश पांडेय से साढ़े चार लाख रुपए की लूट करने वाले चार लुटेरों को पुलिस ने दबोच लिया. इनमें से एक लुटेरे को लूट के दौरान ही कारोबारी ने हिम्मत कर दबोच लिया था, जिसकी निशानदेही पर बाकी लुटेरों को पकड़ा गया. इन लुटेरों को पुलिस रकम बरामदगी के लिए ले जा रही थी. उसी वक्‍त एक लुटेरा सिपाही की एके 47 छीनकर पुलिस जीप से भाग गया. बेचारी पुलिस की जीप तक दगा दे गई, लेकिन फिर एक बार पुलिस ने हिम्मत दिखाई और मुठभेड़ में उसको दबोच लिया. पुलिस की गोली से घायल लुटेरे को पुलिस हिरासत में एडमिट कराया गया है. शेष आरोपियों को कोर्ट में पेश कराकर जेल भेज दिया गया.

कहानी है कुछ ऐसी
कहानी कुछ ऐसी है कि श्यामनगर, सी ब्लाक निवासी सुमित प्रकाश पांडेय की नयागंज में दुकान है. वह 12 अक्टूबर को दुकान से घर लौट रहे थे. घर के पास बाइक सवार चार लुटेरों ने उनको घेरकर नोटों से भरा बैग लूट लिया. कारोबारी सुमित हिम्मत दिखाकर लुटेरों से भिड़ गए. उन्होंने जान की परवाह किए बगैर एक लुटेरे को दबोच लिया, लेकिन लुटेरे के साथी कारोबारी से झोला लेकर भाग गए.

कर दिया पुलिस के सुपुर्द
झोले में करीब 4.50 लाख रुपए थे. कारोबारी ने हत्थे चढ़े लुटेरे को पुलिस के सुपुर्द किया. पुलिस पूछताछ में उसकी पहचान भन्नानापुरवा निवासी रिंकू उर्फ असगर अली के रूप में हुई. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चमनगंज के शादाब उर्फ खडख़ड़, शादाब कालिया और मोहसिन को दबोच लिया. पुलिस ने शादाब कालिया और खडखड़ की निशानदेही पर उनके घर से एक-एक लाख रुपये बरामद कर लिया.

पूछताछ में मालूम पड़ा
पुलिस ने मोहसिन से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने घर में रुपये छिपाकर रखे है. पुलिस तड़के उसके घर से रुपये बरामद कर वापस थाने जा रही थी. डीएमएसआरडीई पुलिया के पास जीप खराब हो गई. सिपाही मैकेनिक को बुलवाकर जीप ठीक करवा रहा था कि तभी मोहसिन एक सिपाही की एके 47 छीनकर जीप से कूद कर जंगल में भाग गया.

पुलिस ने किया पीछा
इंस्पेक्टर भी फोर्स के साथ पीछा करते हुए जंगल में घुस गए. उन्होंने मोहसिन को रुकने के लिए बोला तो उसने फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोहसिन घायल हो गया और भाग नहीं सका. पुलिस ने उसको हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया. एसएसपी ने बताया कि मोहसिन ने कारोबारी की रेकी की थी. उसके घर से 1.76 लाख रुपये बरामद हुए थे. इस तरह लुटेरों के कब्जे से 3.76 लाख रुपये बरामद हुए हैं.

कारोबारी की हिम्‍मत को सराहा
एसएसपी अनंत देव ने कारोबारी सुमित की हिम्मत की सरहाना की. उन्होंने कहा कि यह गुडवर्क कारोबारी की हिम्मत से हुआ है. उन्होंने कहा कि अगर कारोबारी ने हिम्मत दिखाकर एक लुटेरे को न पकड़ा होता तो लुटेरों को गिरफ्तार करने में समय लगता. एसएसपी ने लुटेरों को पकडऩे वाली टीम को भी 25-25 हजार का ईनाम दिया.