बिकरू कांड में आरोपी बनाई गई खुशी दुबे पर अदालत ने आरोप तय कर दिए गए हैं। स्पेशल जज पोक्सो अदालत ने यह आरोप तय किए हैं। जिसमे विस्फोटक अधिनियम का बचाव पक्ष की तरफ से विरोध किया गया है। मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी। बिकरू कांड मामले में गिरफ्तार की गई खुशी दुबे नाबालिग होने के कारण पोक्सो अदालत में मामला चल रहा है। जिसकी सुनवाई स्पेशल जज द्वारा हो रही है। स्पेशल जज कोर्ट ने उपरोक्त मामले में आरोप तय किए हैं।