13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर
जो नेता चुनाव में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, उनका सिर्फ एक ही उद्देश्य होता है- डिप्टी सीएम
Play video

जो नेता चुनाव में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, उनका सिर्फ एक ही उद्देश्य होता है- डिप्टी सीएम

दिनेश शर्मा ने हुए पिछले तीन चरणों के चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत और सपा, बसपा एवं कांग्रेस की प्रचंड हार का दावा किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 27 Apr 2019, 8:35 PM IST

कानपुर देहात-लोकसभा चुनाव के 29 अप्रैल को होने वाले चौथे चरण के मतदान के लिए दलों के नेता जनसभाएं करने में मशगूल हैं। इसके द्वारा सभी पार्टियों के नेता अपने प्रत्याशियों को जिताने की अपील मतदाताओं से कर रहे है। इसी के चलते कानपुर देहात की अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के समर्थन में यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने जनसभा कर मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद देवेंद्र सिंह भोले को जिताने की अपील की। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के शिवली कस्बे में आयोजित बीजेपी प्रत्याशी और सांसद देवेंद्र सिंह भोले के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने जहाँ एक ओर पीएम मोदी के कार्यो का बखान किया।

 

वहीं दूसरी ओर सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और इन्हें एक साथ भ्रष्टाचार और देशद्रोहियों के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाते हुए मतदाताओं से इन्हें लोकसभा चुनाव में हराने के लिए जमकर जोश भरा। दिनेश शर्मा ने हुए पिछले तीन चरणों के चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत और सपा, बसपा एवं कांग्रेस की प्रचंड हार का दावा किया। वहीं कार्यक्रम के अंत मे डिप्टी सीएम से नेताओं द्वारा चुनाव के दौरान अभद्र भाषा के मामले पर दिनेश शर्मा ने इसे गन्दी लोकप्रियता और मीडिया में छपने एवं चलने का तरीका बताया।

 

जो लोग बड़े लोगों को, योगी जी को या अन्य किसी को गाली देते है, क्योंकि इससे वे मीडिया में आ सकें और लोग उन्हें जान सके। उन्होंने कहा कि मोदी जी को भी लोग गाली देते होंगे, लेकिन जितनी गालियां देते हैं, उतनी ही उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है। जब उनसे लोकसभा चुनावी जंग के बारे में पूँछे जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस और गठबन्धन में लड़ाई है। दोनों एक दूसरे से आगे निकलने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने बीजेपी को सबसे आगे बताते हुए बीजेपी की किसी से भी लड़ाई न होने की बात कही।