गंदे जानवर पकड़ने गए नगर निगम के प्रवर्तन दल को उस समय महंगा पड़ गया जब अपने आप को बीजेपी का पदाधिकारी बताने वाले युवक ने हमला बोल दिया। इस दौरान ईटा पत्थर भी चले जिससे प्रवर्तन दल में अफरा-तफरी मच गई। बीजेपी पदाधिकारी का कहना था कि सूअर न पकड़ा जाए और यहां से प्रवर्तन दल की टीम वापस जाए। जबकि परिवर्तन दल का कहना था कि वह अपने कार्य को अंजाम देंगे। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई और हाथापाई भी हुई। जिससे दोनों पक्षों से ही दो दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों से ही दो दो लोग घायल हुए हैं। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।