27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुधरेगी ट्रैफिक की बिगड़ी चाल, बड़े चौराहे से विजय नगर तक बनेगा ट्रैफिक कॉरिडोर

शहर में ट्रैफिक की चाल सुधारने के लिए अपर मुख्य सचिव ने ट्रैफिक कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए हैं. डीएम विजय विश्वास पंत को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इस पर कार्य किया जाना चाहिए. बड़े चौराहे से लेकर विजय नगर चौराहे के बीच इस कॉरिडोर को बनाया जाएगा.

2 min read
Google source verification
Kanpur

सुधरेगी ट्रैफिक की बिगड़ी चाल, बड़े चौराहे से विजय नगर तक बनेगा ट्रैफिक कॉरिडोर

कानपुर। शहर में ट्रैफिक की चाल सुधारने के लिए अपर मुख्य सचिव ने ट्रैफिक कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए हैं. डीएम विजय विश्वास पंत को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इस पर कार्य किया जाना चाहिए. बड़े चौराहे से लेकर विजय नगर चौराहे के बीच इस कॉरिडोर को बनाया जाएगा. इसके सफल होने के बाद इसे कानपुर के अन्य व्यस्त सड़कों पर भी लागू किया जाएगा. अन्‍य क्‍या होगा इसमें खास, जानेंगे यहां.

दिए हैं निर्देश
डीएम ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं. अपर मुख्य सचिव वाणिज्य कर, आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स, माध्यमिक शिक्षा व कानपुर के नोडल अधिकारी आलोक सिन्हा ने यह निर्देश नरवल तहसील के डाइट में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए.

बनानी होगी ठोस कार्य योजना
शहर में कूड़ा निस्तारण को लेकर अपर मुख्य सचिव ने नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को कड़े निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सिर्फ कागजों पर नहीं, ठोस योजना पर कार्य किया जाना चाहिए. माइक्रो प्लान बनाकर पहले 2 वार्डों को सेलेक्ट कर उसमें 100 परसेंट कूड़ा निस्तारण किया जाए. इसके बाद धीरे-धीरे पूरे जिले में लागू किया जाए.

की समीक्षा बैठक
आलोक सिन्हा नर्वल तहसील में कार्यों के भौतिक सत्यापन के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की. बैठक में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में पात्रों के आधार लिंक कराने के लिए निर्देशित किया. बैठक में डीएम विजय विश्वास पन्त, एसएसपी अनन्त देव, सीडीओ, नगर आयुक्त, सीएमओ आदि अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

शिकायतों की हुई सुनवाई
नर्वल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर मुख्य सचिव आलोक सिन्हा समेत आलाधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं. सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन पर अवैध कब्जा करने को लेकर मिलीं. डीएम विजय विश्वास ने एसडीएम नर्वल को दो दिन में टीम गठित कर कार्रवाई के लिए कहा. भीतरगांव सरसी के दर्जनों ग्रामीणों ने शौचालयों में घटिया निर्माण सामग्री लगाने की शिकायत की, जिस पर जिला दिव्यांग अधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए गए.