
24 अगस्त से केडीए की वेबसाइट पर पीएमएवाई के लिए होगा आवेदन
कानपुर। पीएम आवास के लिए आवेदन करने वालों को अब केडीए में भीड़ के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे. केडीए अब ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी देने जा रहा है. 24 अगस्त से इसकी शुरुआत हो जाएगी. केडीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही पीएम आवास के लिए लिंक दिया जाएगा. इसमें लोग क्लिक कर घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही लोकेशन भी च्वाइस भी फिल कर सकते हैं. वहीं ऑनलाइन 5,000 रुपए भी जमा किए जा सकेंगे, इसके लिए लोगों को बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.
लगी थी भारी भीड़
यहां आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कुछ महीने पहले केडीए में भारी भीड़ जुटी थी. उस भीड़ के कारण काफी अव्यवस्था का माहौल बन गया था. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केडीए को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी और पुलिस को सहारा भी लेना पड़ा था.
मिलेंगी दो सुविधाएं
पीएम आवास के लिए आवेदन को मैनुअल और ऑनलाइन दोनों ही सुविधाएं मिलेंगी. मैनुअली आवेदन में 160 रुपए का फॉर्म खरीदना पड़ता है, जबकि ऑनलाइन आवेदन के तहत फ्री में फॉर्म डाउनलोड कर ऑनलाइन भरा जा सकेगा. वहीं डूडा की लिस्ट में पात्र लिस्ट आवेदक का नाम है कि नहीं, यह भी चेक किया जा सकेगा.
किया जा सकता है आवेदन
डूडा की 68,000 लोगों की लिस्ट में नाम होने पर ही पीएम आवास के लिए आवेदन किया जा सकता है. आधार नंबर डालने पर पीएम आवास के लिए योग्य हैं या नहीं, यह आसानी से पता चल जाएगा. वहीं ऑनलाइन 5,000 रुपए भी जमा किए जा सकेंगे, इसके लिए लोगों को बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.
खुल गई दुकानें
केडीए में पीएम आवास के लिए आवेदकों की भारी भीड़ जुट रही है. वहीं पात्रता और फॉर्म भरवाने के लिए अवैध तरीके से लोग वसूली कर रहे हैं. पीएम आवास की पात्रता चेक करने के लिए 100 रुपए और फॉर्म भरवाने के लिए 50 रुपए तक वसूल किए जा रहे हैं.
Published on:
23 Aug 2018 12:55 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
