8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर्फ एक टच आपको बताएगा कि कहा लगा है जाम

ट्रैफिक पुलिस राहगीरों का सफर आसान करने की जुगत में लगी हुई है. इस क्रम में व्‍यवस्‍था अब और हाईटेक होने जा रही है. इसके तहत विभाग की ओर से वेबसाइट पर सुविधा देने के साथ ही यूपी ट्रैफिक पुलिस की एप पर भी कई सुविधाएं अपडेट की गई हैं.

2 min read
Google source verification
Kanpur

सिर्फ एक टच आपको बताएगा कि कहा लगा है जाम

कानपुर। ट्रैफिक पुलिस राहगीरों का सफर आसान करने की जुगत में लगी हुई है. इस क्रम में व्‍यवस्‍था अब और हाईटेक होने जा रही है. इसके तहत विभाग की ओर से वेबसाइट पर सुविधा देने के साथ ही यूपी ट्रैफिक पुलिस की एप पर भी कई सुविधाएं अपडेट की गई हैं. इसमें सबसे खास यह है कि आप घर से निकलने से पहले ही इसकी हेल्प से रूट पर होने वाले जाम की स्थिति पता कर सकते हैं. उसके बाद जब जिस रूट पर जाम मिलना हो तो उस रास्‍ते से सफर न करें. इस तरह से ये ऐप करेगी आपकी मदद.

करना होगा ये काम
एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार के अनुसार विभाग की वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद यूजर को सबसे ऊपर ही ट्रैफिक अलर्ट सिस्टम का आइकन शो करेगा. इस पर क्लिक करने के बाद अपने सिटी का कॉलम फिल करते ही सिटी सभी मुख्य चौराहों और रूट का यातायात आपको स्क्रीन पर शो करने लगेगा. अलर्ट सब्सक्राइब करने के बाद आपके रूट पर होने वाले जाम और क्लीयर को ऑटोमेटिक ही बताया जाएगा. इसी तरह यूपी ट्रैफिक पुलिस ऐप की मदद से भी इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है.

किया जा सकता है ऑनलाइन अप्‍लाई
उन्होंने बताया कि रूट के अलावा विभाग से संबंधित ट्रैफिक नोटीफिकेशन, चालान, व्हीकल क्लैंप्ड, आरटीओ इंफार्मेशन, नो इंट्री परमीशन की जानकारी और एनओसी के लिए भी ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इसके साथ ही कई तरह के सेफ्टी रूल्स भी बताए गए हैं.

ऐसा बताया ट्रैफिक पुलिस ने
एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार इस बारे में कहते हैं कि ट्रैफिक पुलिस राहगीरों की ऑनलाइन मदद करने को पूरी तरह से तैयार है. हमारी वेबसाइट और ऐप के इस्‍तेमाल करने से राहगीरों को काफी राहत मिलेगी. उनके लिए काफ़ी मददगार होगी ये. विभागीय कार्रवाई से लेकर और भी कई जानकारियां इससे पाई जा सकती हैं. आप भी ऐप पर जाकर ले सकते हैं पूरी जानकारी.