
बधाई हो : बिनगवां में बनने वाले हैं 4 हजार फ्लैट
कानपुर। गुड न्यूज ये है कि बिनगवां के टीकापुर में भूप्रयोग का मामला सुलझ गया है. इससे टीकापुर में पीएमएवाई फ्लैट बनने का रास्ता साफ हो गया. अब केडीए ने टीकापुर में 3 से 4 हजार पीएमएवाई फ्लैट बनाने की तैयारी कर ली है. इसके लिए लेआउट और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जा रही है. तो अब आप भी हो जाइए तैयार और कर लीजिए तैयारी. हो सकता है कि इन फ्लैट्स में आपके फ्लैट का भी नंबर हो.
ऐसी मिली है खबर
टीकापुर बिनगवां में केडीए की 16 हेक्टेयर के लगभग ग्र्राम समाज की जमीन है. इस जमीन को केडीए ने 4400 से अधिक पीएमएवाई फ्लैट के लिए चुना था. पर इसका भू प्रयोग क्षेत्रीय पार्क व बस स्टैंड निकल आया. इससे केडीए ने आगे की कार्रवाई रोक दी. इसके साथ ही मामला आवास एवं शहरी नियोजन विभाग और चीफ टाउन एंड कंट्री प्लानर डिपार्टमेंट लखनऊ को भेजा.
ऐसा कहते हैं अधिकारी
केडीए वीसी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि जांच के बाद टीकापुर की 16 में से 9 हेक्टेयर जमीन आवासीय निकली है. जिस पर हाउसिंग प्रोजेक्ट लाए जा सकते हैं. इसी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्र्तगत फ्लैट बनाए जाएंगे. इसके लिए लेआउट और डीपीआर बनाया जा रहा है. इनकी संख्या 3 से 4 हजार के लगभग हो सकती है. सड़क यहां पहले से ही है, जिससे कनेक्टिविटी की कोई समस्या भी नहीं होगी. साथ ही साथ अन्य समस्याओं के निदान का भी पूरा प्रयास किया जाएगा.
लगी रही लाइन
पीएमएवाई फ्लैट के लिए एलॉटमेंट फॉर्म खरीदने व जमा करने वालों की भीड़ बैंक के बाहर लगी रही. केडीए वीसी सौम्या अग्र्रवाल ने कहा कि इसी सप्ताह ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी. ताकि लोगों को भी भीड़ में लाइन में न लगना पड़े और उन्हें इस तरह की मुश्किलों का सामना न करना पड़े. उसके बाद आप भी घर बैठे अपने फ्लैट्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे.
Published on:
28 Aug 2018 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
