कानपुर देहात-एक सप्ताह से ठंड ने ऐसी करवट बदली की लोग कराह उठे हैं। उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवा से सर्दी का सितम जारी है। हालांकि हालात ये हैं कि हाड़कपाऊ ठंड से कानपुर देहात के राजपुर के कमलपुर में वृद्ध मिठ्ठन देवी की मौत हो गई। जबकि पटेलनगर सिकंदरा निवासी अंजनी की ठंड से तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन उनकी मौत हो गई। रोहिनी की सुनीता ठंड लगने से अचेत हो गई। रहीम नगर, रसूलाबाद निवासी 24 वर्षीय ज्ञान कुमार की ठंड लगने से तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।