2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर को है 2020 का इंतजार, मिलेगा बड़ा एयरपोर्ट

कानपुर में एयरपोर्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. वो ये कि अहिरवां एयरपोर्ट के विस्तार के लिये अब बजट प्रस्तावित हुआ है और सुनने में आया है कि 2020 तक कानपुर को बड़ा एयरपोर्ट मिल जाएगा.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 11 Jul 2018, 12:36 PM IST

kanpur

कानपुर को है 2020 का इंतजार, मिलेगा बड़ा एयरपोर्ट

कानपुर। कानपुर में एयरपोर्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. वो ये कि अहिरवां एयरपोर्ट के विस्तार के लिये अब बजट प्रस्तावित हुआ है और सुनने में आया है कि 2020 तक कानपुर को बड़ा एयरपोर्ट मिल जाएगा. एयरपोर्ट से हाई-वे को जोड़ा जाएगा. एयरपोर्ट पर लगभग 120 करोड़ की लागत से नया टर्मिनल बनाया जाएगा.

ऐसी मिली है खबर
जी हां, आप सही सुन रहे हैं. इसको लेकर आपको बता दें कि इसके लिए नए टर्मिनल के लिए जमीन का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है. पीडब्ल्यूडी ने बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है. इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. एयरपोर्ट पर जल्द ही अन्य शहरों के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की जानी हैं. इसके विस्तार को देखते हुए एयरपोर्ट को नए टर्मिनल की जरूरत है. मौजूदा समय में बना हुआ टर्मिनल बेहद छोटा है.

रखा ऐसा प्रस्‍ताव भी
मंगलवार को डीएम विजय विश्वास पंत ने एयरपोर्ट के विस्तार करने के संबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर जमील खालिक के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की. जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट के वृहद विस्तार कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चकेरी एयरपोर्ट को नेशनल हाई-वे से जोडऩे के लिए विस्तारित प्रस्ताव शासन को भेज दें, ताकि यात्रियों को सुविधा हो सके.

लखनऊ की तर्ज पर होगा विकास
इस मौके पर उन्होंने ये भी कहा कि भविष्य में लखनऊ एयरपोर्ट की तर्ज पर कानपुर चकेरी एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा. अमौसी की ही तरह यहां भी हर तरह की सुविधाओं और विशेषताओं का ख्‍याल रखा जाएगा. गौरतलब है कि जब से कानपुर में फ्लाइट्स की दोबारा शुरुआत हुई है यहां की जनता बेहद खुश है. इतना ही नहीं, आगे इसका और ज्‍यादा विकास होने की उन्‍हें पूरी उम्‍मींद है. कानपुर के लोगों की इसी उम्‍मींद को पूरा करने के लिए मंगलवार को जिलधिकारी ने बैठक की. इस बैठक में एडीएम एलए, एडीएम सिटी, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.