27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एचबीटीयू : बीटेक, एमटेक व रिसर्च स्कॉलर के प्रोजेक्ट को मिल सकते हैं पैसे

केंद्र सरकार के विज्ञान एवं तकनीकि विभाग ने पहली बार एचबीटीयू के छात्रों के प्रोजेक्ट को फंडिंग करने पर सहमति दे दी है. एचबीटीयू छात्रों के प्रोजेक्ट डीएसटी भेजे जाएंगे. डीएसटी को इनोवेटिव आइडिया वाले प्रोजेक्ट अपील कर गए तो इन प्रोजेक्ट को डीएसटी बजट देकर उन्हें बड़े पैमाने पर ले जाने का प्रयास करेगा.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 3 Nov 2018, 8:37 AM IST

Kanpur

एचबीटीयू : बीटेक, एमटेक व रिसर्च स्कॉलर के प्रोजेक्ट को मिल सकते हैं पैसे

कानपुर। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं तकनीकि विभाग ने पहली बार एचबीटीयू के छात्रों के प्रोजेक्ट को फंडिंग करने पर सहमति दे दी है. एचबीटीयू छात्रों के प्रोजेक्ट डीएसटी भेजे जाएंगे. डीएसटी को इनोवेटिव आइडिया वाले प्रोजेक्ट अपील कर गए तो इन प्रोजेक्ट को डीएसटी बजट देकर उन्हें बड़े पैमाने पर ले जाने का प्रयास करेगा. इसका फायदा बीटेक, एमटेक व रिसर्च स्कॉलर्स को मिलेगा. यही नहीं अगर किसी फैकल्टी मेंबर का आइडिया अच्छा होगा तो उसे भी बजट दिया जाएगा.

ऐसी मिली है जानकारी
एचबीटीयू रजिस्‍ट्रार प्रो. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि एचबीटीयू को अभी तक टेक्निकल यूनिवर्सिटी के इनोवेटिव आइडिया को डीएसटी से कोई फंडिंग नहीं मिलती थी. अब छात्रों के साथ फैकल्टी मेंबर भी अपने इनोवेटिव आइडिया को डीएसटी भेज सकते हैं. ऐसे में अगर डीएसटी की स्क्रीनिंग कमेटी को आइडिया अच्‍छा लग गया तो उस पर काम करने के लिए डीएसटी बजट रिलीज करेगा. छात्रों को अपना पूरा प्रोजेक्ट बनाकर भेजना होगा. कॉल आने पर डीएसटी में प्रजेंटेशन देना होगा.

एचबीटीयू में इतने हैं छात्र

बीटेक स्टूडेंट्स - 502

एमटेक स्टूडेंट्स - 109

पीएचडी स्कॉलर - 50

ऐसा कहते हैं वीसी
इस बारे में एचबीटीयू के वीसी कहते हैं कि इनोवेटिव आइडिया पर काम करने वाले छात्रों को अगर आइडिया डीएसटी को पसंद आया तो उसे बड़े पैमाने पर काम करने के लिए बजट आवंटित किया जाएगा. ऐसा होने से ज़ाहिर सी बात है कि छात्रों को एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा. वहीं दूसरी ओर ऐसा मौका मिलने से छात्रों में भी खुशी की लहर है. यहां एक बार फिर से याद दिला दें कि केंद्र सरकार के विज्ञान एवं तकनीकि विभाग ने पहली बार एचबीटीयू के छात्रों के प्रोजेक्ट को फंडिंग करने पर सहमति दे दी है. एचबीटीयू छात्रों के प्रोजेक्ट डीएसटी भेजे जाएंगे. डीएसटी को इनोवेटिव आइडिया वाले प्रोजेक्ट अपील कर गए तो इन प्रोजेक्ट को डीएसटी बजट देकर उन्हें बड़े पैमाने पर ले जाने का प्रयास करेगा.