
अब आईआईटी में लगेगी देशभर के प्रशासनिक अफसरों की क्लास
कानपुर। आईआईटी को लेकर एक बड़ी खबर समने आई है. सुनने में आया है कि अब आईआईटी में पढ़ाई के साथ ही साथ अब देशभर के प्रशासनिक अफसरों की क्लास भी लगेगी. इस क्रम में मालूम पड़ा है कि यहां ये अफसर आईआईटी, एनआईटी, जीएफटीआई के डींस और विभागाध्यक्षों के साथ मिलकर गुड गवर्नेस और लीडरशिप का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. इसके लिए मानव संसाधन मंत्रालय की पहल पर पिछले दिनों इंस्टीट्यूट प्रशासन की ओर से लीडरशिप फॉर एकेडमिशियन प्रोग्राम लॉन्च किया गया. क्या-क्या होगा इस कार्यक्रम के तहत.
ऐसी मिली है जानकारी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम के तहत पहले चरण में ये प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 नवंबर से 30 नवंबर तक आईआईटी परिसर में चलेगा. इतना ही नहीं, दूसरे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन दिसंबर से आठ दिसंबर तक एनटीयू सिंगापुर में होगा. मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल पर शुरू किए गए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 बिंदुओं पर अफसरों और शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा.
किया जाएगा ये सबकुछ
अफसरों को सरकार के कामकाज को बेहतर करने का तरीका सिखाया जाएगा और शिक्षकों को एक अच्छा प्रशासक बनने और शिक्षण संस्थानों का बेहतर संचालन करने का तरीका बताया जाएगा. प्रशिक्षण देने के लिए देश और विदेश के कई बड़े शिक्षाविदों और उद्यमियों व अनुभवी प्रशासक अफसरों को बुलाया जाएगा. एक बार फिर याद दिला दें कि अफसर आईआईटी, एनआईटी, जीएफटीआई के डींस और विभागाध्यक्षों के साथ मिलकर गुड गवर्नेस और लीडरशिप का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. इसके लिए मानव संसाधन मंत्रालय की पहल पर पिछले दिनों इंस्टीट्यूट प्रशासन की ओर से लीडरशिप फॉर एकेडमिशियन प्रोग्राम लॉन्च किया गया.
बताया जाएगा ये तरीका
इस कार्यक्रम के तहत कम्युनिकेशन स्किल, इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का तरीका, छात्रों को संभालने का तरीका, निदेशक के कामकाज, विभागाध्यक्ष के कामकाज, डीएम, कमिश्नर आदि के कामकाज का तरीका भी बताया जाएगा. प्रशिक्षण देने के लिए देश और विदेश के कई बड़े शिक्षाविदों और उद्यमियों व अनुभवी प्रशासक अफसरों को बुलाया जाएगा.
Published on:
11 Oct 2018 01:55 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
