
ज्योति हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त पियूष ने पुलिस हिरासत में पी डाई, भर्ती
कानपुर। चर्चित ज्योति हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त ज्योति के पति पीयूष श्यामदासानी ने गुरुवार को पुलिस हिरासत में डाई पी ली. कोर्ट में पेशी के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई. हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां डॉक्टरों ने पीयूष के डाई पीने की पुष्टि की है. फिलहाल अभी उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है.
ऐसी मिली है जानकारी
ज्योति हत्याकांड की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार द्वितीय की कोर्ट में चल रही है. गुरुवार को तारीख थी. सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेशी के लिए आए पीयूष की तबियत अचानक बिगड़ गई. पुलिस कर्मी तुरंत उसको लेकर अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों के मुताबिक पीयूष को शाम 4.30 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया. देर रात तक अस्पताल में पियूष का इलाज चल रहा था.
ऐसा कहना है पुलिसकर्मियों का
इधर, पियूष को पेशी पर कोर्ट लाने वाले पुलिसकर्मियों का कहना है कि पियूष ने पुलिस कस्टडी में जहर नहीं खाया है. वह जेल से ही जहर खाकर आया था. हालांकि जेल प्रशासन ने इस बात से साफ़ इंकार किया है. इस पूरे मामले में उर्सला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुन्ना लाल का कहना है कि ज्योति हत्याकांड के आरोपी पियूष श्यामदासानी ने डाई पीकर जान देने की कोशिश की है. पुलिस ने उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.
ऐसा था पूरा मामला
ये वाक्या 27 जुलाई 2014 का है. पांडु नगर निवासी बिस्कुट कारोबारी ओमप्रकाश श्यामदासानी की बहू ज्योति की हत्या कर दी गई थी. उसका शव पनकी इलाके में पियूष की कार में ही मिला था. हत्याकांड में पति पियूष और उसके साथी अवधेश, सोनू, रेनू व आशीष जेल में बंद हैं. पियूष पर साथियों के साथ मिलकर ज्योति की हत्या करने का आरोप है. आरोपियों में एक पान मसाला कारोबारी की बेटी मनीषा माखीजा का भी नाम है. फिलहाल उसको हाईकोर्ट से जमानत मिली हुई है.
Published on:
05 Oct 2018 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
