
फिर हो गया बडा सडक हादसा, तीन की मौत व तीन घायल, मच गई हाहाकार
कानपुर देहात-एक जोरदार धमाके की आवाज़ बस फिर कुछ चीखों के बाद सन्नाटा पसर गया। एकाएक भीड़ घटना की तरफ दौड़ पड़ी लेकिन नजारा देख लोग सहम से गए। लोडर के पहिये के नीचे कुचला पड़ा खून से लथपथ युवक दम तोड़ चुका था। हालात ये कि लोडर ट्राला में बुरी तरह फंस चुके था और आगे बैठे लोडर सवार भी बुरी तरह फंसे थे। मौत का सिलसिला यहीं नहीं रुका। कुछ आगे जब ट्राला से लोडर अलग हुआ तो आगे बैठे दो युवक उछलकर आगे गिरे और लोडर के नीचे आकर उनकी भी दर्दनाक मौत हो गयी। इस खौफजदा घटना से लोगों की सांसे थम सी गयी। एक के बाद एक तीन मौतें होने के बाद सड़क पर सिर्फ खून से लथपथ शव और लोगों की भीड़ दिख रही थी। ये घटना कानपुर देहात के पुखरायां बाईपास के समीप उस समय हुई। जब सीतापुर जनपद से अमित कुमार लोडर में बकरी लादकर बकरी व्यापारियों के साथ बकरी बाजार चौरा जा रहे थे लेकिन यहां हादसा होने के बाद लोडर में सवार चालक सहित दो बकरी व्यापारियों की मौत हो गयी। वहीं तीन गम्भीर लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालांकि पुलिस ने ट्राला तो कब्जे में लिया है लेकिन चालक फरार हो गया है।
दरअसल ये घटना भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां बाईपास के समीप घटित हुई। जिला सीतापुर के सिंधौली के वाडी गांव के अमित कुमार अपने लोडर में बकरी लादकर बकरी व्यापारी हारून, मो. इम्तियाज, इशरत व आसिफ के साथ चौरा बकरी बाजार के लिए जा रहे थे। इस बीच लखनऊ में एक और बकरी व्यापारी अनीश भी लोडर में सवार हो गया था। अभी पुखरायां पहुंच रहे थे कि तभी बाईपास के समीप लीडर अचानक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्राला में पीछे से घुस गया। लोडर की रफ्तार अधिक होने से टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनीश उछलकर लोडर के पहिया के नीचे आकर मौत की आगोश में चला गया। चंद कदम पर जब लोडर ट्राला से अलग हुआ तो आगे बैठे चालक व हारून भी उछलकर लोडर के नीचे आ गए और मौत हो गयी।
सीएचसी में भर्ती घायलों ने बताया कि आगे चल रहे ट्राला ने रुकने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे लोडर अनियंत्रित हो गया और पीछे से जा घुसा। वहीं आवाज़ सुनकर ट्राला चालक ने फिर ट्राला बढ़ा दिया और आगे जाकर ब्रेक मार दी, जिससे लोडर अलग तो हुआ लेकिन दो लोगों की और मौत हो गयी। घटना पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल ट्राला को कब्जे में लिया लेकिन चालक फरार हो गया। मृतकों के परिजनों को सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पहुंचे। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा गया है।
Published on:
24 Oct 2018 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
