25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanpur news:प्लास्टिक फैक्ट्री चोरी मामले में 4 गिरफ्तार,72 बोरी प्लास्टिक दाना और लोडर बरामद

Kanpur news:कानपुर में हुई प्लास्टिक फैक्ट्री चोरी के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें 72 बोरी प्लास्टिक और एक लोडर बरामद किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Kanpur news:प्लास्टिक फैक्ट्री चोरी मामले में 4 गिरफ्तार,72 बोरी प्लास्टिक दाना और लोडर बरामद

Kanpur news:प्लास्टिक फैक्ट्री चोरी मामले में 4 गिरफ्तार,72 बोरी प्लास्टिक दाना और लोडर बरामद

Kanpur news:कानपुर के पनकी स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में हुई चोरी मामले में पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से 72 बोरी प्लास्टिक दाना और एक लोडर बरामद किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

बताते चलें कि भन्नाना पुरवा में निवासी निर्मल जैन की फैक्ट्री में रविवार देर रात चोरों ने 2 टन प्लास्टिक दाना चोरी किया। चोर दाने को फैक्ट्री में खड़ी लोडर पर लादकर ले गए थे। घटना की रिपोर्ट पनकी थाने में दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने मामले में समीर, सौरभ, अमन, और आकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पांचवा आरोपी शुभम भदौरिया फरार है। समीर के पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। समीर के खिलाफ पनकी और गोविंद नगर में आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वही पुलिस ने चारों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।

पनकी थाना प्रभारी रवीन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अन्य आरोपित को भी पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

कानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग