11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanpur news: पड़ोसी ने गर्भवती महिला के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Kanpur news: कानपुर देहात में गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Avanish Kumar

•

Updated: 11 Dec 2023, 11:42 PM IST

Kanpur news: पड़ोसी ने गर्भवती महिला के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Kanpur news: पड़ोसी ने गर्भवती महिला के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Kanpur news: कानपुर देहात में गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला ने बीते 10 दिसंबर को पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। वही पुलिस के मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

बताते चलें कि कानपुर देहात के रसूलाबाद में रहने वाली 5 महीने की गर्भवती महिला ने पड़ोस में रहने वाले अनिल उर्फ पप्पू पर घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस में महिला की तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुट गई थी। सोमवार देर शाम मुखबिर की खास सूचना पर आरोपी अनिल उर्फ पप्पू को रसूलाबाद के विषधन तिराहा से घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वही पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकार रसूलाबाद में बताया कि 10 दिसंबर को एक महिला ने थाने में आकर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई थी। 24 घंटे के अंदर पुलिस टीम ने दुष्कर्म के आरोपी अनिल उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है।