Kanpur news: कानपुर के थाना सट्टी के अंतर्गत ऑटो व ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक सहित दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है और दोनो शवो को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।