Kanpur news: कानपुर देहात के थाना शिवली क्षेत्र के अंतर्गत भोर सुबह पुलिस मुठभेड़ में लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर लुटेरो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो लुटेरों के पैर में गोली लगी है। जिन्हें तत्काल पुलिस ने सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां पर दोनों ही लुटेरों की हालत सामान्य बनी हुई है।