28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर: खाली प्लाट में मिला कुछ नर कंकाल के अवशेष, क्षेत्र में सनसनी

कानपुर में खाली प्लाट में नर कंकाल मिलने की खबर से क्षेत्र में दहशत फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 28 Feb 2024, 4:36 PM IST

खाली प्लाट में मिला कुछ नर कंकाल के अवशेष

खाली प्लाट में मिला नर कंकाल, क्षेत्र में दहशत

उत्तर प्रदेश के कानपुर के खाली प्लाट में नर कंकाल मिलने की खबर से क्षेत्र में दहशत फैल गई। मौके पर मिले नर कंकाल कई के हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर एसीपी नौबस्ता और स्थानीय थाना पुलिस भी पहुंच गई। फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने मोहल्ले वालों से बातचीत करने के बाद बताया कि नर कंकाल को दूसरी जगह से लाकर फेंका गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना बर्रा थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें: दरोगा ने तब तक पीटा जब तक प्लास्टिक का डंडा टूट नहीं गया, वीडियो वायरल

बर्रा थाना क्षेत्र के दामोदर नगर में के खाली प्लाट में कुछ नर कंकाल के अवशेष मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर मौके पर बारा थाना पुलिस भी पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

क्या कहती हैं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी?

अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अंकित शर्मा ने बताया कि दामोदर नगर के खाली प्लाट में कुछ नरकंकाल के अवशेष मिले हैं। मोहल्ले वालों ने बताया कि पहले यहां पर कुछ नहीं था। किसी दूसरी जगह से लाकर फेंकने की चर्चा है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। नर कंकाल काफी पुराना है। लेकिन इसकी जांच कराई जाएगी और शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।