2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर के तहत कानपुर को 2,275 करोड़ का तोहफ़ा

कानपुर के लिए एक गुड न्‍यूज़ है. वह ये कि यूपी में बन रहे डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर का केंद्र कानपुर ही बनेगा. यह बात तब और ज्‍़यादा पुख्ता हो गई जब अलीगढ़ में सीएम और रक्षामंत्री के सामने ही कानपुर में बड़े निवेश की घोषणा सरकारी उपक्रमों व प्राइवेट कंपनियों ने की.

2 min read
Google source verification
Kanpur

डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर के तहत कानपुर को 2,275 करोड़ का तोहफ़ा

कानपुर। कानपुर के लिए एक गुड न्‍यूज़ है. वह ये कि यूपी में बन रहे डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर का केंद्र कानपुर ही बनेगा. यह बात तब और ज्‍़यादा पुख्ता हो गई जब अलीगढ़ में सीएम और रक्षामंत्री के सामने ही कानपुर में बड़े निवेश की घोषणा सरकारी उपक्रमों व प्राइवेट कंपनियों ने की. इस दौरान कुल 3756 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर सहमति बनी है, जिसमें 2,275 करोड़ के औद्योगिक निवेश के प्रस्ताव कानपुर के लिए हैं.

हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
बताया गया है कि इस निवेश से शहर में हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर के लिए सबसे ज्यादा निवेश दो सरकारी उपक्रम करेंगे. इसमें से एचएएल 200 करोड़ और आर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड 1075 करोड़ का निवेश करेगा. इस निवेश का सबसे ज्यादा फायदा शहर के एमएसएमई सेक्टर को मिलेगा, क्योंकि नई नीति के मुताबिक इन सरकारी उपक्रमों को अपने निर्माण में 50 फीसदी की हिस्सेदारी एमएसएमई सेक्टर को देनी पड़ेगी.

काफ़ी होगा निवेश
कानपुर में स्थित आर्डिनेंस फैक्ट्रीज में भी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर बनने की वजह से काफी निवेश होगा. इसकी घोषणा खुद आर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड के चेयरमैन पीके श्रीवास्तव ने की है. 1075 करोड़ की लागत से पैराशूट निर्माण, धनुष तोप की निर्माण क्षमता को बढ़ाया जाएगा. इसके साथ ही टी-92 व टी-72 टैंकों के निर्माण समेत कई दूसरे उत्पादों का भी निर्माण किया जाएगा. एचएएल की ट्रांसपोर्ट एयरक्रॉफ्ट डिवीजन में 200 करोड़ का निवेश किया जाएगा, जिसकी पुष्टि एचएएल के सीईओ सुवर्णा राजू ने की है.

एमकेयू करेगी करोड़ों का निवेश
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर में प्राइवेट सेक्टर में सबसे ज्यादा निवेश एमकेयू लिमिटेड करेगी. इसका ज्यादातर निवेश कानपुर में होगा. यहां 150 करोड़ की लागत से कंपनी अपनी आर्मर फैसिलिटी को अपग्रेड व एक्सपेंड करेगी. 150 करोड़ से एक स्माल ऑर्म्‍स वेपन मैनुफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी व 500 करोड़ की लागत से मीडियम व लार्ज कैलिबर के आर्म्‍स मैनुफैक्चरिंग के लिए प्रोजेक्ट लगाएगी. 100 करोड़ रुपए कपंनी नोएडा में इलेक्ट्रो ऑटिक्स की नई यूनिट लगाने में खर्च करेगी.

भारत फोर्ज भी करेगी निवेश
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर के निर्माण के तहत कानपुर में भारत फोर्ज भी निवेश करेगी. आर्म्‍ड व्‍हिकल्‍स के निर्माण के लिए भारत फोर्ज की ओर से 200 करोड़ के निवेश पर शासन से सहमति बनी है. इसके लिए लगने वाली यूनिटें न सिर्फ हायर लेवल पर स्किल्ड मैनपॉवर को आकर्षित करेंगी बल्कि कानपुर को डिफेंस इक्यूपमेंट मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बन जाएगा.