5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर
केशव प्रसाद मौर्या ने कहा यूपी में नहीं होगा गठबंधन, शिवपाल और रघुराज के लिए खुले हैं पार्टी के द्धार
Play video

केशव प्रसाद मौर्या ने कहा यूपी में नहीं होगा गठबंधन, शिवपाल और रघुराज के लिए खुले हैं पार्टी के द्धार

कानपुर में गरजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौया, 2019 में यूपी की 73 से ज्यादा सीटों पर खिलेगा कमल

Google source verification

कानपुर। दो दिवसीय दौरे के तहत उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या बुधवार को कानपुर पहुंचे। सर्किटहाउस में जिले के अलाधिकारियों के साथ बैठक की और फिर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए उत्तर व दक्षिण बीजेपी जिलाध्यक्षों के अलावा संगठन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए 2019 का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है और सपा, बसपा व कांग्रेस तीनों पार्टियां मिलकर चुनाव में उतरेंगी तब भी हम अपने संगठन के बदौलत यूपी में 73 से अधिक सीटों पर कमल खिलाएंगे। डिप्टी सीएम ने गठबंधन के प्रश्न पर कहा कि सूबे में पार्टी अब किसी को शामिल नहीं करेगी। हां अगर शिवपाल और रघुराज चाहें तो अपने दलों का विलय भाजपा में कर सकते हैं। सीटों के बंटवारे की भाजपा में गुंजाइश नहीं है।

राहुल को बताया झूठ बोलने वाली मशीन
बीमारी के बाद पहली बार कानपुर आए डिप्टी सीएम केशप प्रसाद मौर्या ने जमकर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी की सियासी जमीन पूरी तरह से खिसक चुकी है और इसे जिंदा रखने के लिए तीनों दल गठबंधन कर चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। पर यह तीनो पार्टियां एक होकर लड़ लें फिर भी हम जनता के समर्थन के बल पर इनको हराकर 2019 में कमल खिलाएंगे। मौर्या ने कहा कि इसमें अगर मगर कुछ नहीं है बीजेपी की ही सरकार बनेगी और आने वाले पचास साल तक सपा बसपा प्रदेश में नहीं आएगी और केंद्र में कांग्रेस के लिए नो वैकेंसी। मौर्या ने यूपी में गठबंधन के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि अब इसकी संभावना खत्म हो चुकी है। शिवपाल यादव और रघरुज शाक्य चाहें तो उनके लिए हमारी पार्टी के दरवाजे खुले हैं।

50 साल तक नो वैंकेसीं
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को झूठ बोलने की आटोमैटिक मशीन बताया। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी मंदिरों में जाकर माथा टेक रहे हैं और कांग्रेस प्रफातफेरी निकाल रही है। चलिए हर वक्त श्रीराम को खिलाफ बयानबाजी करने वाले कांग्रेसियों को सद्बुद्धि तो आई। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार जो काम कर रही है उसके बल पर 2019 का चुनाव जीतेंगे। अब इन तीनों दलों के लिए लखनऊ और दिल्ली में अगले पचास साल तक कोई वैकेंसी नहीं है। इन्हें अब कोई दूसरे जॉब की तलाश करनी चाहिए। मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि चलो वो टिकट के जरिए अपनी तिजोरी भर लेंगी, पर राहुल और अखिलेश को तो काम तलाशना ही होगा।

विरोधी दल दे रहे हवा
एससी-एसटी एक्ट पर मौर्या ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई फर्जी मुकदमा दर्ज नहीं होने दिया जाएगा और अगर कोई एससी-एसटी को लेकर उत्पीड़न करेगा तो उसे बचने भी नहीं दिया जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष के नेता इस मुद्दे को तूल देकर राजनीति कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि एससी-एसटी एक्ट के बदौलत हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजयी रथ को रोक पाएंगे। लेकिन उनकी यह बहुत बड़ी भूल है। मोदी सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान 125 करोड़ लोगों के लिए कार्य किए हैं। हम इन्हीं कामों के बल पर जनता के पास जाकर वोट मांगेगे। मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान एक भी करप्शन का मामला सामने नहीं आया। राफेल डील पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि यह भी कांग्रेस के द्धारा फैलाया जा रहा झूठ हैं, जिसे देश की जनता भलीभांति जानती है।

विवेक के हत्यारों को किया गया गिरफ्तार
लखनऊ में हुए विवेक तिवारी हत्याकांड पर कहा मामले में दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनको गिरफ्तार करने के साथ ही उन्हें पुलिस सेवा से बर्खास्त भी कर किया गया है। विवेक तिवार को इंसाफ मिलेगा। किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं हैं। मौर्या ने इस कांड के बाद राजनीति कर रहे नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि मौत पर रोटी नहीं सेकनी चाहिए। योगी सरकार विवक के हत्यारों को बख्शेगी नहीं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों के खिलाफ जो कार्रवाई शुरू हुई थी तो वो आने वाले समय में बंद नहीं होगी। अपराधी जेल में होगा या फिर यूपी से बाहर जाएगा। जो पुलिस पर हमला करेगा तो उसे पुलिस माला नहीं पहनाएगी।

जल्द से जल्द बनें राममंदिर
राम मंदिर मुद्दे पर मौर्या ने कहा कि मंदिर के भव्य निर्माण का मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। अब इसकी नियमित सुनवाई 29 अक्टूबर से होने जा रही है। हम लोग चाहते है की सुनवाई जल्दी पूरी हो और निर्णय जल्द से जल्द आए और अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो। पुलिस सुसाइड के मामले पर मौर्या ने कहा की कही किसी को सुसाइड करना पड़ रहा है यह दुखद है कारण चाहे कोई भी हो। पुलिस के लिया एक ऐसा अनुकूल वातावरण बनाये जिससे अधिकारियो को प्रदेश देश और दुनिया ने नंबर एक बनाने के लिए अपनी सर्वोच्च क्षमता को प्रकट करने का अवसर है क्योकि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी जी की सरकार है