12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG! दूसरे ही दिन रद्द हो गई कोलकाता की फ्लाइट

कानपुर से कोलकाता की फ्लाइट को दूसरे दिन ही उड़ान से पहले आई तकनीकी खराबी के चलते रद्द करना पड़ा. फ्लाइट में सवार 165 यात्रियों ने फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना पर जमकर हंगामा किया.

2 min read
Google source verification
Kanpur

OMG! दूसरे ही दिन रद्द हो गई कोलकाता की फ्लाइट

कानपुर। कानपुर से कोलकाता की फ्लाइट को दूसरे दिन ही उड़ान से पहले आई तकनीकी खराबी के चलते रद्द करना पड़ा. फ्लाइट में सवार 165 यात्रियों ने फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना पर जमकर हंगामा किया. दरअसल, फ्लाइट अपने तय समय पर अहिरवां एयरपोर्ट पर लैंड हुई और दोपहर 1.55 बजे जैसे ही टेकऑफ के लिए बढ़ी, फ्लाइट के कैप्टन को प्लेन में तकनीकी खराबी का पता चला. काफी देर तक इसे ठीक किया जाता रहा, लेकिन जब ठीक करने में कामयाबी नहीं मिली तो फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया.

ऐसी मिली है जानकारी
फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए खराब पार्ट्स को बदलने के लिए दिल्ली से मंगाया गया है. आनन-फानन में स्पाइसजेट के अधिकारी भी चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे और फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी को चेक किया. दिल्ली से एक स्पेशल टीम भी फ्लाइट की मेंटीनेंस के लिए देर रात कानपुर पहुंची.

ठहरवाया गया होटल में
हंगामा कर रहे यात्रियों को स्पाइसजेट की ओर से चकेरी एयरपोर्ट के पास स्थित एक होटल में रुकवाने की व्यवस्था की गई. हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी यात्रियों के स्टे की बात को पूरी तरह से छिपाता रहा, जबकि नियमों के मुताबिक अगर फ्लाइट डिले और कैंसिल होती है तो यात्रियों को उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने और उनके खाने-पीने व रहने की व्यवस्था करना फ्लाइट कंपनी की ही जिम्मेदारी है.

ऐसा कहते हैं अधिकारी
इस बारे में अहिरवां एयरपोर्ट के डायरेक्‍टर जमील खालिक कहते हैं कि फ्लाइट कैप्टन ने उड़ान से पहले चेकिंग के दौरान गड़बड़ी पकड़ी थी. जिसके बाद उड़ान को रद कर दिया गया. सुबह 7.30 बजे फ्लाइट से कोलकाता के लिए पैसेंजर्स को रवाना किया जाएगा. वहीं एक बात तो तय है कि महज दो दिन के अंदर ही फ्लाइट में ऐसे अचानक आई तकनीकि खराबी से यात्रियों को बेहद परेशानियों को सामना करना पड़ा. ऐसे में उनका गुस्‍से से भड़कना तो लाजमी है ही.