31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो: कानपुर में वकीलों ने आरोपियों और पुलिस को पीटा, 10 पर FIR

Kanpur News : कानपुर में पेशी पर आए आरोपियों को वकीलों ने पीट दिया, जब सिपाही उसे बचाने आए तो वकीलों ने उनको भी पीटा।    
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 15 Mar 2023, 4:25 PM IST

 kanpur police

कमिश्नरी कोर्ट में शांतिभंग के आरोपियों को वकीलों ने पकड़कर पिटाई कर दी

कानपुर में मंगलवार को कमिश्नरी कोर्ट में शांतिभंग के आरोपियों को वकीलों ने पकड़कर पिटाई कर दी। आरोपियों को बचाने आए सिपाही और होमगार्ड को भी वकीलों ने पीट दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया और वकीलों पर FIR के निर्देश दिए।

आरोपी को पीटने लगे वकील
किदवई नगर पुलिस ने कंजड़नपुरवा के आशोक कुमार और जेपी कॉलोनी के अश्वनी कुमार को शांतिभंग में गिरफ्तार किया था। मंगलवार को थाने में ड्यूटी कर रहे सिपाही मोहम्मद इरफान और होमगार्ड शिवशरण सिंह आरोपियों को कोर्ट लेकर पहुंचे थे। सिपाही और होमगार्ड दोनों आरोपियों को लेकर कोर्ट के बाहर खड़े थे। इसी दौरान कुछ वकील आए और आरोपी अशोक कुमार को पीटना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: करोड़ों की कोठी, पिता रेलवे में इंजीनियर, मां डॉक्टर, फिर भी ड्रग्स बेचते पकड़ी गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर

सिपाही मोहम्मद इरफान और होगगार्ड बचाने लगे तो वकीलों ने हाथापाई शुरू कर दी। विरोध पर वकीलों ने पुलिसकर्मियों को पीट दिया। शोर सुनकर मौके पर कई सिपाही और वकील पहुंच गए। उन्होंने दोनेें पक्षों को समझाकर शांत कराया। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

10 वकीलों पर दर्ज हुई FIR
वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश द‌िए। इसके बाद पुलिस ने सिपाही और होमगार्ड की पिटाई के मामले में अधिवक्ता मृत्युंजय सिंह, आशीष मिश्रा के साथ 8 अन्य वकीलों पर FIR दर्ज की है। पुलिस ने मारपीट, बलवा, लोकसेवक को डराने समेत अन्य गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। साथ ही गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश भी दे रही है।