
लव जिहाद
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर-लव जिहाद को लेकर कानपुर में एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बार एक युवती पर अपने प्रेमी को लेकर लापता होने का आरोप है। वहीं युवती के परिजनों ने भी बेटी की बरामदगी को लेकर थाने में तहरीर दी है। युवक के परिजनों का आरोप है कि युवती के परिजनो ने उनके बेटे का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब युवक के घरवालों ने उसे नमाज पढ़ते और रोजा रखते हुए देखा। जब घरवाले उसे समझाने की कोशिश करते थे। तो वह झगड़ा करने लगता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला कानपुर के ग्वालटोली का है।
बताया गया कि पटकापुर निवासी युवक सुमित कनौजिया का एक दोस्त कानपुर के फीलखाना के नवाब साहब के हाते में रहता है। जहां सुमित का जाना आना था। वहीं पर करीब दो वर्ष पूर्व सुमित की मूलरूप से बहराइच निवासी युवती से मुलाकात के बाद दोस्ती हुई थी। धीरे धीरे दोनों में प्रेम हो गया। रविवार को दोनों अचानक लापता हो गए। वहीं युवती के घरवालों ने ग्वालटोली थाने जाकर सुमित के खिलाफ अपहरण का आरोप लगा तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत पर सुमित के पिता को हिरासत में लिया।
मंगलवार को सुमित की मां सहित परिवारजनों ने थाने पहुंचकर युवती के घरवालों पर बेटे का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर पूरी बात बताई। मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि युवती के घरवाले मुस्लिम परम्परा से शादी के लिए राजी थे। इसीलिए उन लोगों ने मेरे बेटे का धर्म परिवर्तन करा उसका नाम सैफ रख दिया। अब युवती के घरवाले शादी करने से मुकर रहे हैं। इस वजह से बेटा और युवती कहीं चले गए हैं। थाना प्रभारी केके दीक्षित ने बताया कि आरोपों कि जांच की जा रही है। युवक एवं युवती के मिलने के बाद ही सच्चाई क्या है, सामने आएगी।
Updated on:
07 Oct 2020 05:24 pm
Published on:
07 Oct 2020 05:24 pm
