28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा छोड़कर शिवपाल के साथ आ रहे ये बड़े दिग्गज, इस नेता ने किया ऐलान, कहा- मुलायम सिंह भी मोर्चे के साथ

मुलायम सिंह यादव के करीबी नेता एक-एक कर अखिलेश यादव का साथ छोड़ समाजवादी सेक्युलर मार्चा में शामिल हो रहे हैं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Vinod Nigam

•

Updated: 12 Oct 2018, 11:32 AM IST

Many leaders join Shivpal Singh Yadav Samajwadi secular morcha

सपा छोड़कर शिवपाल के साथ आ रहे ये बड़े दिग्गज, इस नेता ने किया ऐलान, कहा- मुलायम सिंह भी मोर्चे के साथ

कानपुर. समाजवादी पार्टी को छोड़ समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन करने वाले पूर्व मंत्री शिवपाल यादव का कुनबे में हरदिन रौनक बढ़ रही है। मुलायम सिंह यादव के करीबी नेता एक-एक कर अखिलेश यादव का साथ छोड़ मार्चे में शामिल हो रहे हैं। कानपुर और फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में यादव समाज के नेता जगनायक सिंह यादव को फतेहपुर का जिलाध्यक्ष बनाया है। जगनायक सिंह पुराने समाजवादी नेता थे और उन्होंने सम्मान नहीं मिलने की बात कह पार्टी के अहम पदों से इस्तीफा देकर मोर्चे का दामन थाम लिया था। राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह के करीबी रहे जगनायक को दोआब की भी जिम्मेदारी दी गई है। कानपुर प्रभारी रघुराज शाक्य ने कहा कि मुलायम सिंह के आर्शीवाद से मोर्चे का गठन किया गया है और जल्द ही वो हमारे साथ नजर आएंगे और पार्टी के बैनर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

सियासी कारवां बढ़ा

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव का सियासी कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। वह कदम दर कदम अपने मोर्चा को मजबूत करते जा रहे हैं। बड़ी संख्या में छोटे-छोटे मोर्चों को जोड़ रहे हैं तो समाजवादी पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं को मोर्चे में शामिल कर उन्हें पद देकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। पिछले दिनों 14 मंडलों का प्रभारी बनाने के बाद उन्होंने 9 जिला व महानगर अध्यक्षों का मनोनयन भी किया। साथ ही कई पूर्व सांसद व पूर्व विधायक भी मोर्चे की सदस्यता लेते हुए देखे जाएंगे। कानपुर प्रभारी रघुराज शाक्य ने पत्रिका से खास बातचीत के दौरान कहा कि हम मुलायम सिंह यादव के बताए पर चल रहे हैं और हमें उनका आर्शीवाद मिला हुआ है। 2019 के वक्त समाजवादी पार्टी के अंदर कुछ नेता ही साइकिल को दौड़ाते हुए नजर आएंगे।

मैनपुरी से मुलायम सिंह को लड़वाएंगे

पूर्व सांसद रघुराज शाक्य ने कहा कि मुलायम सिंह समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के चुनाव चिन्ह कर मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे और हम उन्हें भारी मतों से जिताकर संसद भेजेंगे। रघुराज शाक्य ने बताया कि समाजवादी पार्टी अब लोहिया के बताए रास्ते से भटक गई है। पुराने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का सम्मान नहीं किया जाता। हम उन्हें मोर्च में मान-सम्मान देंगे। हमारी लड़ाई गरीब, पिछड़ों, मजदूर और किसानों के लिए है। नेता जी ने पूरा जीवन इसी समाज के विकास के लिए लगा दिया, पर समाजवादी पार्टी अब अपने रास्ते से भटक गई है। इसी के चलते हमने बतौर विधायक रहते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

जगनायक को भाए शिवपाल

चौधरी हरमोहन सिंह के परिवार से जुड़े जगनायक सिंह को फतेहपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें फतेहपुर के अलावा दोआब क्षेत्र की लोकसभा और विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। जगनायक सिंह राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह के करीबी हैं। मोर्चे के नेताओं की मानें तो जल्द ही एक पूर्व सांसद व सपा के कददावर शिवपाल यादव के दल में शामिल होंगे। रघुराज शाक्य ने बताया कि पार्टी ने अभी कानपुर में जिलाध्यक्ष नहीं नियुक्त किया है। जल्द ही यहां पर मोर्चे का जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा। रघुराज शाक्य ने बताया कि पार्टी ने अमेठी श्री राजेश यादव, अम्बेडकरनगर श्री फरहत अब्बास, सिद्धार्थनगर श्री सुखराज यादव, जालौन-उरई श्री लाखन सिंह कुशवाहा, झांसी डॉक्टर बीरेन्द्र सिंह यादव, . ललितपुर श्री गजराज सिंह, फैजाबाद फूलचन्द्र यादव, रामपुर श्री नासिर मियां(एडवोकेट) और फतेहपुर जगनायक यादव को जिलाध्यक्ष बनाया है।