24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाक.-मदरसे में तालीम देने वाले मौलवी ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

नौबस्ता थानाक्षेत्र के मछरिया स्थित मदरसे के मौलवी ने छात्रा के साथ किया रेप, पुलिस ने फरार होने से पहले किया गिरफ्तार, लगेगा पॉस्को एक्ट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Vinod Nigam

•

Updated: 9 Jun 2019, 7:33 PM IST

maulvi sexually exploited teenager student of 16 years in kanpur

शर्मनाक.-मदरसे में तालीम देने वाले मौलवी ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

कानपुर। अलीगढ़ में मासूम बच्ची तीन साल की ट्विंकल के साथ हुई निंदनीय घटना का गुस्सा अभी शांत भी नही हुआ था कि कानपुर में इसी तरह की एक जघन्य वारदात सामने आई हैं। यहां के नौबस्ता थानाक्षेत्र स्थित मदरसे के एक मौलवी ले किशोरी के साथ रेप की घटना को अंजाम दे डाला। पीड़िता ने मां को पूरे मामले की जानकारी। पीड़ित पक्ष थाने जाकर मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तर करने के साथ ही किशोरी को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल भेजा है।

छात्रा को पढ़ाता था मौलवी
अलीगढ़ की ट्विंकल हमीरपुर की मासूम बच्ची के साथ जघंन्य वारदात का मामला थमा नहीं था कि नौबस्ता थानाक्षेत्र के मछरिया मोहल्ले में बनें मदरसे के मौलवी मोहम्मद जावेद ने पड़ोस की एक 16 साल की किशोरी को हवश का शिकार बना डाला। वारदात की सूचना पर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने मदरसे को घेर लिया और मौवली को सबक सिखाने के लिए अंदर जाने लगे, लेकिन वो वहां से पहले ही फरार हो गया था।

मदरसे में पढ़ती थी किशोरी
पीड़िता ने बताया कि वो मदरसे में पढ़ती थी। मदरसे का टीचर अक्सर मेरे साथ छेड़छाड किया करता था। लोकलज्जा के चलते मैंने घरवालों को उसकी करतूत नहीं बताई। मैं मदरसे से घर जा रही थी तभी मौलवी ने मुझे रोक लिया और कमरे में ले गया। छात्रा का आरोप है कि मौलवी ने जबरन उसके साथ रेप किया। पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी।

पुलिस ने दबोचा
गोविंद नगर सीओ आरके चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मौलवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए मदरसे पर गई, लेकिन वो नहीं मिला। पुलिस ने उसके मोबाइन नंबर को ट्रेस किया। तब पता चला कि वो सेंट्रल स्टेशन में मौजूद है। तत्काल मौलवी को वहां से दबोच लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया जाएगा।