9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी के मंत्री ने राहुल गांधी पर किया सीधा वार, PM के सामने आते ही सिट्टी-पिट्टी हो जाएगी गुम

मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने राहुल, अखिलेश और मायावती पर किसा जुबानी हमला, पीएम मोदी की तरह बनने के लिए लग जाएंगे कई दशक

2 min read
Google source verification
मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने राहुल, अखिलेश और मायावती पर किसा जुबानी हमला, पीएम मोदी की तरह बनने के लिए लग जाएंगे कई दशक

कानुपर। उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या सामूहिक विवा समारोह में शामिल होने के लिए कानपुर पहुंचे और उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और काग्रेस अध्यक्ष राहुल गाधी के बीच चल रही जुबानी जंग पर सवाल किया तो वह बोले प्रधानमंत्री सूर्य हैं। सूर्य की तरफ जो देखेगा उसकी आखे फूट जाएंगी। राहुल गाधी क्या बराबरी करेंगे, प्रधानमंत्री के सामने आते ही उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाएगी। वह जमीनी नेता नहीं, बल्कि परिवार से मिली विरासत को संभाल रहे हैं उन्हें पीएम मोदी से बराबरी करने के लिए पूरे 60 साल तक तपस्या करनी होगी। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के चलते दलित, गरीब, मजदूर और किसान कंगाल हुआ है। मोदी सरकार आने के बाद सबका विकास हुआ। देश विकास की ओर बड़ रहा है और कांग्रेस को जनता एक-एक कर राज्यों से हटा कर भाजपा की सरकार बनवा रही है।
गठबंधन की जनता निकाल देगी हवा
स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राहुल और अखिलेश साथ आए और जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया। अब पीएम मोदी के डर के चलते वह सभी विरोधी दलों को एक साथ लाकर भाजपा के मुकाबला करने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि जनता अब उनके बहकावे में नहीं आने वाली। 2019 में बबुआ, बुआ और राहुल के गठबंधन की हवा निकाल देगी। मौर्या ने कहा कि ’कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को चुनौती दी है कि अगर वह 15 मिनट संसद में बोलेंगे तो वो वहां बैठ नहीं पाएंगे। पर मेरी जानकारी में राहुल गांधी अभी तक संसद के पटल पर पंदह मिनट कभी बोले नहीं है। उन्होंने एक जनप्रिय नेता को चुनौती देकर एक और आफत मोल ले ली है। जल्द ही पीएम संसद में होंगे और कांग्रेस के युवराज को बोलने का मौका भी मिलेगा। अब देखना है कि वह सदन में बोल पाते हैं, या अवा-अवाई बातें कर रहे हैं।
राहुल नामदार तो भाजपा कामदार
स्वामी प्रसाद मौया ने कहा कि पीएम कांग्रेस के अध्यक्ष के सामने नहीं बैठ सकते हैं, राहुल नामदार हैं और भाजपा कामदार हैं। राहुल के पास दादा-दादी की विरासत में मिली कुर्सी है तो चाय वाले के पास जनता का प्यार। मंत्री मौर्या ने कहा कि आजादी के बाद भी गरीबों के नाम पर बैंकों के राष्ट्रीयकरण किए, सत्ता हथियाने के लिए खेल खेले, लेकिन गरीब कभी बैंक के दरवाजे तक नहीं जा सका। भाजपा को दिल्ली में आने का मौका मिला। पीएम ने गरीबों को बैंकों से जोड़ा। 31 करोड़ से ज्यादा, 40 फीसदी आबादी बैंकिंग व्यवस्था से बाहर थी। जिसे मोदी सरकार ने जनधन योजना के जरिए लोगों के बैंक खाते जीरो बैलेंस से खोले। लोगों ने 80 हजार करोड़ रुपये बैंकों में जमा कर दिए।
नौजवानों को दिया रोजगार
मंत्री मौर्या ने कहा कि बैंक में लोन लेने आए मजदूरों और अन्य लोगों से पूछा जाता था कि गिरवी रखने के लिए क्या है। अगर गरीब के पास कुछ होता तो वह लोन लेने क्यों आता. उसके पास तो जज्बा है, उसे अवसर चाहिए. कांग्रेस के शासनकाल में पांच-छह दशक तक बैंक का पैसा नौजवानों के काम नहीं आया। मोदी सरकार ने इस पैसे को नौजवानों से जोड़ा और मुद्रा योजना शुरू की। पूरे देश में इससे 12 करोड़ लोन स्वीकृत हुए और करीब 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रकम नौजवानों के हाथ में दिए। कांग्रेस ने फूट डालकर देश में राज किया, लेकिन 2014 में जनता ने कांग्रेस मुक्त देश करने की मुहर लगा दी और कर्नाटक में भाजपा सरकार बनेगी।