25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल पर चढ़ेगा बॉलीवुड का खुमार, होटल्स और क्लब तैयार

युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए इस बार सेलिबे्रशन के अलग-अलग इंतजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 22 Dec 2018, 1:55 PM IST

new year celebration

नए साल पर चढ़ेगा बॉलीवुड का खुमार, होटल्स और क्लब तैयार

कानपुर। न्यू ईयर सेलिब्रेशन को हैप्पी बनाने की तैयारी जोरशोर से चल रही है। काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस बार नए साल पर शहर बॉलीवुड की मस्ती से सराबोर रहेगा। बॉलीवुड स्टार्स का तड़का और गजलों की महफिल जश्न में चार चांद लगाएंगी।

युवाओं में जबरदस्त क्रेज
नए साल का इंतजार किसकों नहीं होता। ३१ दिसंबर और पहली जनवरी के दो दिन लोग अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करते है। सबसे ज्यादा क्रेज युवाओं में दिखता है। होटल्स और पब में यूथ के लिए खास तैयारी की गई है। इन्हीं का जोश सबसे सिर चढ़कर बोलता है। कई अन्य शहरों के मशहूर डीजे और बैंड भी शहर में अपना जलवा बिखेरेंगे।

क्लबों ने की शानदार तैयारी
शहर के क्लब नए साल को लेकर अपने-अपने गु्रप के साथ तैयारी में जुटे हैं। जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल, रोटरी क्लब, शाइनिंग स्टार, इनरव्हील, गैंजेज क्लब, जेसीआई निर्माना ने अलग-अलग होटलों में बुकिंग कर रखी है। कई होटल्स में एक से अधिक पार्टियों की व्यवस्था की गई है। लैंडमार्क, डीएनजी ग्रांड, विजय इंटरनेशनल और रॉयल क्लिफ में बुकिंग फुल हो चुकी है।

ये स्टार्स बिखेरेंगे जलवा
जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल की पार्टी में मिस इंडिया अर्थ राशि राव शिरकत करेंगी तो गैंजेज क्लब में ३१ दिसम्बर की शाम आरजे पूरब और डीजे साशा का खुमार चढ़ेगा। लैंडमार्क होटल में रशियन और बैली डांस के साथ सूफी शो का आयोजन होगा। डीएनजी ग्रैंड में रशियन डांस के साथ डीजे और रॉक बैंड का असर छाया रहेगा। किंगसटन में डीजे और वीजे का आनंद मिलेगा। गजल का शौक रखने वालों के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। बच्चों के लिए भी कई होटलों में अलग से किड्स थीम आधारित पार्टी का आयोजन किया जाएगा। कुल मिलाकर २०१९ के स्वागत को पूरी तरह तैयार है।

पुलिस विभाग भी तैयार
नये साल के जश्र में सुरक्षा और सुविधा का ख्याल रखने के लिए पुलिस भी तैयार है। किसी तरह की अराजकता को रोकने के भी इंतजाम हैं। नशेडिय़ों को काबू में रखने के लिए प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी। नशे में गाड़ी चलाने और सड़क पर शोरगुल करने या अपनी मस्ती के लिए किसी को परेशान करने वालों से पुलिस निपटेगी।