
एनजीटी ने काटा था कनेक्शन, तो डोमेस्टिक कनेक्शन से चला ली टेनरी
कानपुर। प्रदूषण को लेकर एनजीटी के आदेश पर कनेक्शन काटे जाने के बावजूद डोमेस्टिक कनेक्शन से जोड़कर वाजिदपुर में टेनरी (लेदर फिनिशिंग वर्क्स) चलाई जा रही है. पिछले दिनों केस्को ने छापा मारा तो हकीकत खुलकर सामने आ गई. केस्को ने आरिफ पर 7 लाख रुपए से अधिक कम्पाउंडिंग व रेवेन्यू असेसमेंट लगाने के अलावा बिजली चोरी की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है.
ऐसा हुआ था 4 महीने पहले
केस्को ऑफिसर सीएसबी अंबेडकर ने इस बारे में बताया कि प्रदूषण को लेकर एनजीटी के आदेश पर आरिफ अनवर की टेनरी का कनेक्शन काट दिया गया था. इसके बाद उन्होंने डोमेस्टिक इस्तेमाल का हलफनामा देते हुए किराएदार के नाम से 9 किलोवॉट का कनेक्शन लिया. पिछले दिनों छापा मारा गया, तो इसी कनेक्शन से टेनरी चलती मिली. कुल लोड 30.74 किलोवॉट पाया गया है.
जांच में पाया गया ऐसा
जांच में 27 किलोवॉट से अधिक इंडस्ट्रियल लोड व 3 किलोवॉट से ज्यादा का डोमेस्टिक लोड मिला. कनेक्शन काटने के साथ बिजली चोरी की धारा 135 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है. आरिफ अनवर पर करीब 5 लाख रुपए रेवेंयू असेसमेंट और 2.50 लाख के करीब कम्पाउंडिंग निकल रही है.
जोड़े 8 बिजली कनेक्शन
एक ओर डिफॉल्टर्स के इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन केस्को काट रहा है, दूसरी तरफ वह बकाया जमा कराए बगैर कनेक्शन जुड़वा ले रहे हैं. गुरुवार को रतनपुर डिवीजन में छापा मारा तो 8 बकाएदारों के कटे कनेक्शन जुड़े पाए गए. इनके खिलाफ केस्को ने धारा 138 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया है.
पकड़े गए 5 बिजली चोर
केस्को ने पनकी गंगागंज में छापा मारा तो कटिया डालकर बिजली चोरी होती मिली. गंगागंज के अलावा शास्त्री नगर व पनकी मंदिर के पास स्थित सुलभ शौचालय में बिजली चोरी पकड़ी. शास्त्री नगर के अग्रसेन यादव, गंगागंज गांव के जयनारायण, लालसा देवी व रामू सैनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. उधर, सैयद नगर परमपुरवा में बिजली चोरी के 5 मामले पकड़े गए हैं. इन पर 24 हजार कम्पाउंडिंग व 1.89 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है.
Updated on:
27 Oct 2018 10:30 am
Published on:
27 Oct 2018 10:30 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
