देश में चौथी लहर की संभावना है कि नहीं, इस पर आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने शोध किया है। जिससे निकल कर सामने आया कि चौथी लहर कि देश में कोई संभावना नहीं नजर आ रही है। क्योंकि लोगों की नेचुरल इम्यूनिटी पावर काफी अधिक है। जिसके कारण म्यूटेंट का लोगों के ऊपर विशेष असर नहीं पड़ा। यह जानकारी आईआईटी के प्रोफेसर वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने दी। प्रोफेसर अग्रवाल ने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर कोविड-19 संक्रमण काल का आकलन कर करते हैं। इसके पूर्व पहली, दूसरी और तीसरी लहर का आकलन कर चुके हैं।