8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरकोर्टियंस के लिए गुड न्यूज़ : मिलेगा 6 महीने की इंटर्नशिप करने का मौका

हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी(एचबीटीयू) ने छात्रों का समर ट्रेनिंग व इंटर्नशिप का शेड्यूल बदल दिया है. अब अगर कोई छात्र फाइनल इयर में किसी भी इंडस्ट्री में इंटर्नशिप करना चाहेगा तो उसे छह महीने तक की परमीशन कुलपति जारी करेंगे.

2 min read
Google source verification
Kanpur

हरकोर्टियंस के लिए गुड न्यूज़ : मिलेगा 6 महीने की इंटर्नशिप करने का मौका

कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी(एचबीटीयू) ने छात्रों का समर ट्रेनिंग व इंटर्नशिप का शेड्यूल बदल दिया है. अब अगर कोई छात्र फाइनल इयर में किसी भी इंडस्ट्री में इंटर्नशिप करना चाहेगा तो उसे छह महीने तक की परमीशन कुलपति जारी करेंगे. यही नहीं फाइनल इयर के छात्र अपनी पढ़ाई मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स से करके ऑनलाइन ही एग्जाम देंगे. यह भी देखा जाएगा कि इंटर्नशिप में स्टूडेंट्स का प्रोजेक्ट किस लेवल का है.

ऐसा बताया प्रोफेसर ने
एचबीटीयू के रजिस्ट्रार प्रो. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि बीटेक स्टूडेंट्स अब तक फर्स्‍ट ईयर और सेकेंड इयर में दो हफ्ते की और थर्ड ईयर में चार हफ्ते की समर ट्रेनिंग करते थे. अब थर्ड ईयर में स्टूडेंट्स 6 वीक की जगह 8 वीक की ट्रेनिंग करेंगे. समर ट्रेनिंग की अवधि एक साथ भी छात्र पूरा कर सकते हैं. यह सुविधा इसी एकेडमिक ईयर से शुरू की जा रही है. स्टूडेंट्स समर ट्रेनिंग में जो सीख कर आएंगे उसकी जानकारी डिपार्टमेंट हेड को देंगे.

दी जाएगी परमिशन
फाइनल इयर के स्टूडेंट्स को प्रोजेक्ट पर काम करना होता है. अगर किसी छात्र को प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए इंडस्ट्री में इंटर्नशिप की जरूरत होगी तो उसे 6 महीने के लिए इंडस्ट्री में इंटर्नशिप करने की परमीशन दी जाएगी. इन 6 महीने में कैंडिडेट को अपना कोर्स भी मैसिव ओपन ऑनलाइन प्रासेस से पूरा करना होगा. एग्जाम भी ऑनलाइन देना होगा. इस पूरे प्रॉसेस के लिए वीसी से परमीशन लेनी होगी.

ऐसा कहते हैं अधिकारी
एचबीटीयू के वाइस चांसलर प्रो. एनबी सिंह कहते हैं कि समर ट्रेनिंग का टाइम पीरियड 6 वीक से बढ़ाकर 8 वीक कर दिया गया है. इसके अलावा फाइनल इयर के छात्रों को प्रोजेक्ट के लिए 6 महीने की इंटर्नशिप करने की परमीशन दी जाएगी. बता दें कि फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को प्रोजेक्ट पर काम करना होता है. अगर किसी छात्र को प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए इंडस्ट्री में इंटर्नशिप की जरूरत होगी तो उसे 6 महीने के लिए इंडस्ट्री में इंटर्नशिप करने की परमीशन दी जाएगी.