उठाई है ऐसी जिम्मेदारी
केंद्र और राज्य सरकार ने कुंभ से पहले गंगा को हर हाल में साफ करने का बीड़ा उठाया है. इसमें एसटीपी और सीईटीपी का अहम रोल है. मुंबई की कंपनी शाहपुरजी पालनजी कंपनी पनका में 30 एमएलडी, उन्नाव में 15 एमएलडी और शुक्लागंज में 5 एमएलडी का निर्माण भी करेगी, जिसकी निर्माण की लागत क्रमश: 50 करोड़, 25 करोड़ और 15 करोड़ है. इसके अलावा जाजमऊ में पुराने पड़ चुके 130 एमएलडी के एसटीपी को नए सिरे से शुरू किया जाएगा, जिसकी लागत 100 करोड़ होगी.